Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दीवाली पर Sunny Deol का धमाका, जन्मदिन पर कर दिया नई फिल्म का एलान, कब होगी रिलीज?

    Updated: Sun, 19 Oct 2025 12:54 PM (IST)

    Sunny Deol New Movie: बॉलीवुड सुपरस्टार सनी देओल का आज 67वां जन्मदिन मनाया जा रहा है। इस बीच अपने बर्थडे और दीवाली के खास मौके पर सनी पाजी ने अपनी अपक ...और पढ़ें

    सनी देओल की नई फिल्म की घोषणा (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    सनी देओल की नई फिल्म की घोषणा (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    HighLights

    1. सनी देओल ने अनाउंस की अपनी नई फिल्म।

    2. 67 साल के हो गए हैं अभिनेता सनी देओल।

    3. इस दिन रिलीज होगी सुपरस्टार की अगली मूवी।

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Sunny Deol Birthday: सनी देओल हिंदी सिनेमा के सबसे दमदार अभिनेता में से एक हैं। फिल्म गदर 2 की बंपर सफलता के बाद से उनके करियर में काफी बदलाव आया है और उनके पास कई फिल्में की भरमार हो गई है। इस साल फिल्म जाट से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने वाली सनी पाजी आज अपना 67वां जन्मदिन मना रहे हैं। 

    इस दौरान उन्होंने अपने फैंस को सरप्राइज गिफ्ट के तौर पर नई फिल्म को अनाउंस किया है। इस मूवी का मोशन पोस्टर अभिनेता ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है, साथ ही इसकी रिलीज डेट से भी पर्दा उठाया है। 

    क्या है सनी देओल की नई मूवी का नाम?

    इस बार दीवाली का फेस्टिव सीजन और सनी देओल का जन्मदिन एक साथ पड़ा है। 19 अक्टूबर को वह अपना बर्थडे सेलिब्रेट करते हैं। इस आधार पर जन्मदिन के उपलक्ष्य में एक्टर ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर अपकमिंग नई फिल्म गबरू का एलान किया है। इस मूवी का मोशन पोस्टर भी इस ट्वीट में मौजूद है, जिनमें सनी देओल का डैशिंग अंदाज साफ नजर आ रहा है। 

     sunny

    यह भी पढ़ें- सबसे ज्यादा बिगड़े हुए थे Sunny Deol, धर्मेंद्र को चकमा देकर करते थे उल्टे काम

    ट्वीट में उन्होंने लिखा है- ताकत वो नहीं है जो आप दिखाते हैं, ताकत वो है जो आप करते हैं। आप सभी के प्यार और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद, यहां आप सभी के लिए कुछ है जो इंतजार कर रहा था, गबरू। साहस, विवेक और करुणा की कहानी। मेरे दिल से दुनिया के लिए। इस तरह से सनी देओल ने अपनी अगली फिल्म की आधिकारिक घोषणा की है। फिल्म का निर्देशन शशांक उदापुरकर ने किया है, जो इससे पहले छत्रपति शिवाजी और बदलापुर ब्वॉजय जैसी कई मूवीज बना चुके हैं। 

    खबरें और भी

    सनी देओल की गबरू का पोस्टर काफी प्रॉमिसिंग लग रहा है, माना जा रहा है कि इसमें एक ऐसी इमोशनल कहानी दर्शायी जाएगी, जो दर्शकों के दिलों को आसानी से जीत लेगी। 

    गबरू की रिलीज डेट 

    फिल्म के एलान के बाद हर कोई इसकी रिलीज के लिए बेताब नजर आ रहा है। गौर किया जाए गबरू की रिलीज डेट की तरफ तो सनी देओल की ये मूवी 13 मार्च 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। बता दें कि आने वाले समय में सनी पाजी गबरू के अलावा रामायणम्, बॉर्डर 2 और जाट 2 जैसी कई फिल्मों में धमाल मचाते दिखेंगे। 

    यह भी पढ़ें- फिल्म अभिनेता सनी देओल खुद कार चलाकर पहुंचे अटारी बॉर्डर, बेटे और बहू के साथ देखी रिट्रीट सेरेमनी