Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Gabru के बाद चार दिनों के भीतर Sunny Deol ने अनाउंस की अगली फिल्म, दमदार किरदार में आएंगे नजर

    Updated: Thu, 23 Oct 2025 05:56 PM (GMT+05:30)

    गदर 2 (Gadar 2) के ब्लॉकबस्टर बनने के बाद से सनी देओल (Sunny Deol) नेक्स्ट लेवल पर एक्टिव हो गए हैं। एक्टर एक के बाद एक कई फिल्में साइन कर रहे हैं। हा ...और पढ़ें

    सनी देओल की अपकमिंग मूवी (फोटो-इंस्टाग्राम)

    सनी देओल की अपकमिंग मूवी (फोटो-इंस्टाग्राम)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। गदर 2 के बाद से सनी देओल के खाते में कई सारी फिल्में हैं। हाल ही में अपने जन्मदिन पर एक्टर ने अपनी अगली मूवी गबरू की अनाउंसमेंट की थी। इसी के साथ एक्टर ने अपनी अगली एक्शन ड्रामा फिल्म की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी थी।

    सनी देओल ने जारी किया फर्स्ट लुक पोस्टर

    अब ठीक चार दिन बाद उन्होंने अपनी अगली फिल्म की घोषणा से फैंस को एक और सरप्राइज दिया। सनी देओल अपनी नई फिल्म लेकर आ रहे हैं नाम है 'इक्का'। निर्माताओं ने फिल्म का दमदार फर्स्ट-लुक मोशन पोस्टर जारी किया, जिसने फैंस के उत्साह को और भी गाढ़ा कर दिया है।

    यह भी पढ़ें- सबसे ज्यादा बिगड़े हुए थे Sunny Deol, धर्मेंद्र को चकमा देकर करते थे उल्टे काम

    एक्टर ने सोशल मीडिया पर किया शेयर

    सनी देओल ने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी अगली फिल्म का एक नया मोशन पोस्टर शेयर किया है। चार दिनों के भीतर यह दूसरी घोषणा है। अपने जन्मदिन पर उन्होंने 'गबरू' की घोषणा की थी। इक्का के बारे में ज़्यादा जानकारी नहीं है लेकिन एक के बाद एक अनाउंसमेंट से फैंस जरूर एक्साइटेड हो गए हैं। अमीषा पटेल ने कमेंट किया, 'हैंडसम'। सनी ने इसके साथ कैप्शन लिखा, 'ना कोई गुलाम, ना कोई बादशाह सिर्फ इक्का।'

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol)

     कब रिलीज होगी गबरू

    गदर 2 से धमाकेदार वापसी करने वाले सनी इस एक्शन एंटरटेनर में एक और दमदार परफॉर्मेंस देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। मोशन पोस्टर के साथ सनी ने फिल्म की रिलीज़ डेट का भी खुलासा किया। उन्होंने बताया था कि गबरू 13 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

    बहुत जल्द बॉर्डर 2 में आएंगे नजर

    सनी देओल ने सिनेमा में ज्यादातर देशभक्ति की फिल्में की हैं। उन्हें आखिरी बार एक्शन-ड्रामा जाट जोकि अप्रैल 2025 में रिलीज हुई थी, में देखा गया था। अब वे बॉर्डर 2 की तैयारी कर रहे हैं, जो 22 जनवरी 2026 को रिलीज होगी। बॉर्डर 2 साल 1997 की युद्ध महाकाव्य बॉर्डर का सीक्वल है, जिसमें वे मेजर कुलदीप सिंह की भूमिका में नजर आएंगे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- दीवाली पर Sunny Deol का धमाका, जन्मदिन पर कर दिया नई फिल्म का एलान, कब होगी रिलीज?