यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Gadar 2 की सक्सेस से खुश हुए सनी देओल के भाई बॉबी देओल, वीडियो शेयर कर दर्शकों को कहा शुक्रिया
Bobby Deol And Sunny Deol Video फिल्म गदर 2 (Gadar 2) सिनेमाघरों में भी गदर मचा रही है। फैंस के बीच तारा और सनीका की दिवानगी सर चढ़कर बोल रही है। फिल् ...और पढ़ें

HighLights
- गदर 2 (Gadar 2) सिनेमाघरों में भी गदर मचा रही है
- सनी देओल के भाई बॉबी देओल ने की तारीफ
- दो दिन में 83.10 करोड़ रुपये की कमाई की है।
नई दिल्ली, जेएनएन। Bobby Deol And Sunny Deol Video: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल (Bobby Deol) और अमीषा पटेल की फिल्म गदर 2 (Gadar 2) सिनेमाघरों में भी गदर मचा रही है। फैंस के बीच तारा और सनीका की दिवानगी सर चढ़कर बोल रही है।
फिल्म ने जहां पहले दिन 40 करोड़ का कलेक्शन किया तो वहीं दूसरे दिन भी 43 करोड़ रुपए की बंपर कमाई की। इसी बीच भाई की फिल्म की सक्सेस को देखते हुए बॉबी देओल ने एक वीडियो शेयर किया है और खास मैसेज भी लिखा है।
बॉबी देओल ने शेयर किया भाई के लिए खास मैसेज
सनी देओल के पापा धर्मेंद्र (Dharmendra) और उनके भाई बॉबी देओल (Bobby Deol) ने ऑडियंस को शुक्रिया कहा है। शनिवार को बॉबी देओल और सनी देओल गेयटी गैलेक्सी पहुंचे थे। बॉबी देओल ने थिएटर से एक वीडियो शेयर किया है।
वीडियो में बॉबी देओल और गदर 2 एक्टर सनी देओल ऑडियंस के साथ झूमते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए बॉबी ने लिखा- 'लास्ट नाइट के बारे में, गेयटी गैलेक्सी में. आप सभी के प्यार के लिए शुक्रिया...आपके लिए बहुत खुश हूं...'। बॉबी के अलावा धर्मेंद्र ने भी अपने ट्विटर पर लिखा- 'आपकी प्यार भरी प्रतिक्रिया के लिए आप सभी को प्यार...गदर 2'
खबरें और भी
'गदर 2' का अब तक का कलेक्शन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'गदर 2' ने दूसरे दिन देश में 43 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसी के साथ Sunny Deol और Ameesha Patel की फिल्म ने सिर्फ दो दिन में 83.10 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। खास बात ये भी है कि 'गदर 2' का बजट 75 करोड़ के करीब बताया जा रहा था। Gadar 2 की कास्ट करे सनी देओल और अमीषा पटेल के अलावा मनीष वाधवा, उत्कर्ष शर्मा, लव सिन्हा, सिमरत कौर से लेकर गौरव चोपड़ा जैसे कलाकार लीड रोल में हैं।