Border 2 की रिलीज से पहले बिना सीटबेल्ट के डिफेंडर चलाते नजर आए Sunny Deol, लोगों को हुई एक्टर की चिंता
सनी देओल (Sunny Deol) अपनी आने वाली फिल्म 'बॉर्डर 2' (Border 2) के प्रमोशन के दौरान मुश्किल में फंस गए हैं। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया जिसमें वे सेन ...और पढ़ें
-1769080948527_m.webp)
सनी देओल ने चलाई डिफेंडर (फोटो-इंस्टाग्राम)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सनी देओल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म बॉर्डर 2 की रिलीज में व्यस्त हैं। हालांकि फिल्म रिलीज से पहले एक्टर मुश्किल में फंसते नजर आ रहे हैं। एक्टर ने अपनी फिल्म को प्रमोट करने के मकसद से एक वीडियो शेयर किया लेकिन इसने कुछ अनचाहें रोड सेफ्टी कारणों से चर्चा का विषय बन गए।
वायरल वीडियो में सनी देओल सेनी की वर्दी पहने डिफेंडर चलाते नजर आ रहे हैं। लेकिन उन्होंने सीट बेल्ट नहीं पहनी है जिससे फैंस का ध्यान उनकी ओर आया। यूजर्स को एक की ये बात अच्छी नहीं लगी। कमेंट सेक्शन में लोग उन्हें रिमाइंडर देते नजर आए। एक यूजर ने कमेंट किया, सीट बेल्ट न पहनने पर 500 का जुर्माना। दूसरे ने लिखा - सीट बेल्ट कहां है आपकी, ट्रैफिक रूल्स तो रूल्स होते हैं।
यह भी पढ़ें- Border 2 में पाकिस्तान की 'धुलाई', सनी पाजी की दहाड़ देख 'इस्लामिक नाटो देशों' ने बॉर्डर 2 की रिलीज पर लगाया बैन?
View this post on Instagram
एक्टर ने नहीं पहनी थी सीट बेल्ट
एक अन्य व्यक्ति ने लिखा, "पाजी जी, कृपया सीट बेल्ट पहनें। लव यू सर, जय हिंद।" एक अन्य ने लिखा, "हेलो सर, आपने सीट बेल्ट क्यों नहीं लगाई है?" बता दें कि इन कमेंट्स में फैंस का गुस्सा नहीं बल्कि उनके लिए चिंता झलक रही है। कई लोगों ने उन्हें सुरक्षा नियमों का पालन करने के महत्व पर जोर दिया।

बॉर्डर 2 की कास्ट में कौन-कौन शामिल
बॉर्डर 2 साल 2026 की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है। फिल्म में सनी देओल के अलावा अहान शेट्टी, दिलजीत दोसांझ और वरुण धवन भी नजर आएंगे। इसके अलावा मोना सिंह, मेधा राणा, सोनम बाजवा और अन्या सिंह फीमेल लीड में नजर आएंगे। फिल्म 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।