Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Border 2 में पाकिस्तान की 'धुलाई', सनी पाजी की दहाड़ देख 'इस्लामिक नाटो देशों' ने बॉर्डर 2 की रिलीज पर लगाया बैन?

    Updated: Thu, 22 Jan 2026 01:19 PM (IST)

    Border 2 Release:  बॉलीवुड की फिल्मों पर कैंची चलाना खाड़ी देशों के लिए कुछ नया नहीं है। जब भी पाकिस्तान की पोल-खोल हिंदी फिल्मों में होती है तो इससे ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर की धमक अभी खत्म भी नहीं हुई कि इसी के बाद अब बॉर्डर 2 बवाल काटने आ गई है। अब बॉक्स ऑफिस पर कमाई को लेकर जो बवाल कटेगा वो तो बाद की बात है, लेकिन बॉर्डर का बवाल और बॉर्डर पार यानि पड़ोसी देशों तक पहुंच गया है। हालांकि बॉलीवुड की फिल्मों पर कैंची चलाना गल्फ देशों के लिए नया नहीं है, लेकिन सनी पाजी की फिल्मों का खौफ कुछ अलग ही लेवल पर है।

    आलम ये है कि धुरंधर के बाद बॉर्डर से इस्लामिक नाटो देशों ने बॉर्डर 2 (Border 2 Release) को लेकर एक नई रणनीति बनाई है, जिसके बाद सवाल उठ रहा है कि क्या वाकई में सनी पाजी की दहाड़ का खौफ पड़ोसी देशों और सात समुंदर पार तक पहुंच गया है? आइए जानते हैं इसके पीछे की पूरी कहानी।

    Border e

    गल्फ देशों में बैन हुई बॉर्डर 2?

    अभी बीते दिनों ही की बात है जब 'धुरंधर' (Dhurandhar) आई तो 6 गल्फ देशों में फिल्म को बैन कर दिया गया था। फिल्म में आंतकिस्तान के काले चिट्ठों को दिखाया गया तो पड़ोस में रहने वालों को मिर्ची लग गई और फिल्म को बैन कर दिया और अब लीजिए बॉर्डर 2 भी 23 जनवरी को रिलीज होने जा रही है, ऐसे में खबर आई है कि गल्फ देशों में बॉर्डर को बैन किया जा रहा है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक,

    "बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में Border 2 रिलीज नहीं की जाएगी। अब तक यह साफ हो चुका है कि जिन फिल्मों में 'पाकिस्तान विरोधी' कंटेंट माना जाता है, गल्फ देशों और कह सकते हैं कि इस्लामिक नाटो देशों में रिलीज नहीं होंगी। इसके बावजूद, Border 2 की टीम ने कोशिश की थी, लेकिन बावजूद इसके इन देशों में फिल्म को रिलीज की अनुमति नहीं मिली। 23 जनवरी को फिल्म रिलीज हो रही है, ऐसे में ये मुश्किल ही है, इन देशों में बॉर्डर 2 रिलीज भी हो।''

    Border 2

    यह भी पढ़ें- Border 2 को सेंसर बोर्ड से मिली हरी झंडी, Sunny Deol की फिल्म का रन टाइम भी हुआ फाइनल

    खबरें और भी

    धुरंधर की रिलीज पर भी लगा था बैन

    वैसे ये सिर्फ 'बॉर्डर 2' (Border 2 Banned in Gulf Countries) के साथ नहीं हुआ है, बल्कि इससे पहले धुरंधर की रिलीज पर भी गल्फ देशों में बैन लग चुका है। फिल्म में पाकिस्तान की काली करतूतें दिखाई गईं, तो इससे पड़ोसी देश तिलमिला गए और इसके चलते फिल्म पर बैन लगा दिया। हालांकि फिल्म बॉर्डर 2 के मेकर्स को ये अंदाजा पहले से ही था कि हो ना हो ऐसा आगे जरूर होगा पर मेकर्स ने रिलीज के लिए कोशिश जरूर की थीं, लेकिन बात नहीं बनी।

    ranveerd

    आपको बता दें कि इससे पहले सनी देओल की गदर 2 जो कि साल 2023 में रिलीज हुई थी, उसे भी पाकिस्तान में बैन कर दिया गया था। इसके अलावा ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म फाइटर को भी गल्फ देशों में बैन किया गया था। इसके अलावा अक्षय कुमार की 'स्काई फोर्स' और जॉन अब्राहम की 'द डिप्लोमेट' पर भी इन गल्फ कंट्रीज (Gulf Countries) में बैन लग चुका है।

    यह भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस पर Border 2 की सुनामी पक्की! एडवांस बुकिंग में ही सनी देओल की फिल्म ने छाप डाले इतने करोड़