बॉक्स ऑफिस पर Border 2 की सुनामी पक्की! एडवांस बुकिंग में ही सनी देओल की फिल्म ने छाप डाले इतने करोड़
Border 2 Advance Box Office Collection Day 1: सनी देओल स्टारर वॉर ड्रामा बॉर्डर 2 इस वक्त सुर्खियों में है। ...और पढ़ें

सनी देओल की बॉर्डर 2 ने पहले ही कमाई से मचाया तहलका। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 1997 की ब्लॉकबस्टर फिल्म बॉर्डर का सीक्वल 29 साल बाद बड़े पर्दे पर आ रहा है। नई कहानी और नई स्टार कास्ट के साथ फिल्म का आधार सैनिकों का जज्बा है। सनी देओल ने फिल्म में वापसी की है और इस बार नई स्टार कास्ट में वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ हैं।
बॉर्डर 2 को लेकर लंबे समय से इंतजार हो रहा है और फिल्म के ट्रेलर ने दर्शकों की एक्साइटमेंट को और भी बढ़ाया है। अब आखिरकार फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही है और वो भी कल (23 जनवरी 2026) को। फिल्म के लिए एक्साइटमेंट का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि एडवांस बुकिंग में ही फिल्म ने छप्परफाड़ कमाई कर ली है।
चार दिन पहले शुरू हो गई थी एडवांस बुकिंग
बॉर्डर 2 की एडवांस बुकिंग चार दिन पहले यानी 19 जनवरी को ही शुरू हो गई थी। जैसे ही फिल्म की बुकिंग शुरू हुई, चंद घंटों में हजारों टिकट बिक गए और कमाई करोड़ों में हो गई। अब फिल्म की रिलीज के मात्र एक दिन पहले ही सनी देओल की फिल्म ने उतना कमा लिया है, जितना किसी फिल्म का ओपनिंग कलेक्शन भी नहीं हो पाता है।
बॉर्डर 2 का एडवांस कलेक्शन
सैकनिल्क के मुताबिक, बॉर्डर 2 ने 2D और 4DX में रिलीज हुई है। फिल्म को 13597 शोज मिले हैं जिनमें अभी तक 1,76,265 के करीब टिकट बिक चुकी हैं। इस लिहाज से एडवांस बुकिंग में ही फिल्म का अभी तक का कलेक्शन 5.65 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, ब्लॉक सीट्स को मिलाकर बॉर्डर 2 की कमाई करीब 10 करोड़ रुपये हो गई है।
यह भी पढ़ें- Border 2 की रिलीज से पहले KL Rahul ने ज्वाइन किया ये सोशल मीडिया ट्रेंड, यूजर्स बोले- 'साले साहब से मस्ती...'
पहले दिन बॉर्डर का रिकॉर्ड तोड़ेगी फिल्म?
रिलीज के एक दिन पहले बॉर्डर 2 ने 10 करोड़ के आसपास कलेक्शन कर लिया है तो उम्मीद है कि यह बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन धांसू ओपनिंग करेगी। 29 साल पहले बॉर्डर ने लाइफटाइम कलेक्शन 39.46 करोड़ रुपये किया था, जबकि दुनियाभर में फिल्म का कलेक्शन 50 करोड़ रुपये के पार था। बॉर्डर 2 की जैसी कमाई हो रही है, लग रहा है कि एक-दो दिन में ही यह बॉर्डर का रिकॉर्ड तोड़ देगी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।