Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Sunny Deol से लेकर 'फतेह सिंह कलेर' तक, यादगार रहा Border 2 का सफर, एक्टर ने दिखाई झलक

    Updated: Wed, 21 Jan 2026 09:55 PM (IST)

    अभिनेता सनी देओल इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म बॉर्डर 2 को लेकर चर्चा में बना हुआ है। इस बीच सनी ने सोशल मीडिया पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है, जिसम ...और पढ़ें

    सनी देओल बॉर्डर 2 मूवी (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    सनी देओल बॉर्डर 2 मूवी (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. बॉर्डर 2 को लेकर चर्चा में सनी देओल

    2. एक्टर ने शेयर किया लेटेस्ट वीडियो

    3. इस दिन रिलीज की जाएगी बॉर्डर 2

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्म बॉर्डर 2 की रिलीज का हर सिनेप्रेमी बेसब्री से इंतजार कर रहा है। सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ जैसे कई फिल्मी सितारों से सजी इस मूवी की चर्चा काफी चल रही है। खासतौर पर सनी देओल का नाम बॉर्डर 2 को लेकर हर तरफ छाया हुआ है। खुद उनके लिए ये देशभक्ति मूवी काफी खास है, क्योंकि उनके पिता और वेटरन एक्टर धर्मेंद्र के निधन के बाद उनकी ये पहली मूवी होगी। 

    इस बीच सनी देओल ने सोशल मीडिया पर बॉर्डर 2 को लेकर अपने शानदार सफर की यादों को ताजा किया है और एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। आइए इस वीडियो पर एक नजर डाली जाए-

    सनी देओल ने शेयर किया लेटेस्ट वीडियो 

    बुधवार देर शाम सनी देओल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सनी ने बॉर्डर 2 की अपनी फुल जर्नी की झलक दिखाई है कि किस तरह से उन्होंने इस मूवी के लिए तैयार की है और कैसे उनके लिए ये एक रोमांचक सफर भी रहा। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि 68 साल के सनी देओल एक्शन के मामले में अपना दमखम दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। 

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol)

    यह भी पढ़ें- Border 2 में क्यों नहीं मिली तब्बू को जगह? रिलीज से पहले निर्माता ने बताई बड़ी वजह

    अपने इस इंस्टा पोस्ट के कैप्शन में सनी देओल ने लिखा है- शुक्रवार से बॉर्डर 2 आपकी है, लेकिन उससे पहले बॉर्डर 2 से मेरे सफर की कुछ झलकियां आपके लिए। आलम ये है कि अब सोशल मीडिया पर सनी देओल का ये लेटेस्ट वीडियो तेजी वायरल हो रहा है। फैंस उनके इस वीडियो पर जमकर लाइक और कमेंट भी कर रहे हैं। 

    sunnydeolborder

    मालूम हो कि सनी देओल स्टारर बॉर्डर 2 का निर्देशन डायरेक्टर अनुराग सिंह ने किया है, जबकि इसकी निर्माता निधि दत्ता और भूषण कुमार हैं। ये फिल्म भारत और पाकिस्तान के बीच हुए 1971 की ऐतहासिक लड़ाई पर आधारित है। आने वाली 23 जनवरी को ये मूवी सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। 

    खबरें और भी

    सनी देओल बने फतेह सिंह कलेर

    बॉर्डर 2 मूवी में अभिनेता सनी देओल फतेह सिंह कलेर की भूमिका को निभा रहे हैं। जोकि भारतीय सेना के जांबाज मेजर जनरल हरदेव सिंह कलेर से प्रेरित है। 71 की लड़ाई में उन्होंने अपनी बहादुरी से दुश्मन देश के छक्के छुड़ा दिए थे।

    यह भी पढ़ें- Border 2 को सेंसर बोर्ड से मिली हरी झंडी, Sunny Deol की फिल्म का रन टाइम भी हुआ फाइनल