विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जब सनी देओल ने बॉक्स ऑफिस पर दी थी शाह रुख खान की इस बड़ी फिल्म को मात, साल 1997 की है ये बात

By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
Published: Tue, 05 Dec 2023 09:42 PM (IST)

शाह रुख खान और सनी देओल दोनों की फिल्मों ने ही साल 2023 में बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाकर रख ...और पढ़ें

सनी देओल ने बॉक्स ऑफिस पर दी थी शाह रुख खान की दो फिल्मों को मात / फोटो- Instagram
सनी देओल ने बॉक्स ऑफिस पर दी थी शाह रुख खान की दो फिल्मों को मात / फोटो- Instagram

HighLights

  1. 1997 में सनी देओल की मूवी ने शाह रुख खान की फिल्म को दी थी मात
  2. बॉर्डर से बॉक्स ऑफिस पर पिछड़ गयी थी शाह रुख की दो बड़ी फिल्में
  3. शाह रुख खान-सनी देओल के बीच पहले भी छिड़ चुकी है बॉक्स ऑफिस वॉर

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉक्स ऑफिस पर दो फिल्मों के बीच कम्पीटिशन एक लम्बे समय से चल रहा है। लगान से लेकर गदर और रक्षाबंधन से लेकर लाल सिंह चड्ढा और एनिमल- सैम बहादुर जैसी फिल्मों की सफलता को उनके बॉक्स ऑफिस आंकड़ों से तय किया जाता है।

फिल्मों के बीच ये बॉक्स ऑफिस प्रतियोगिता आज से नहीं, बल्कि 90 के दशक से है। साल 1997 भी कुछ ऐसा ही रहा, जहां सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर' और शाह रुख खान की 'दिल तो पागल है' रिलीज हुई।

हालांकि, ये दोनों ही फिल्में अलग-अलग तारीखों पर रिलीज हुई थी, लेकिन 1997 में रिलीज हुई 'बॉर्डर' ने ऐसा कमाल किया था कि शाह रुख खान का रोमांस भी उनके आगे फीका पड़ गया था।

बॉर्डर ने बॉक्स ऑफिस पर 1997 में किया था ये कमाल

जेपी दत्ता के निर्देशन में बनी फिल्म 'बॉर्डर' हिंदी सिनेमा की सबसे यादगार फिल्मों में से एक है। आज भी इस देशभक्ति से लबरेज फिल्म के गाने कई मौकों पर बजते हैं। इस फिल्म में सनी देओल के अलावा सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ और अक्षय खन्ना ने भी मुख्य भूमिका निभाई थी।

यह भी पढ़ें: Border 2: सनी देओल की 'बॉर्डर 2' में हुई Ayushmann Khurrana की एंट्री, इस दिन शुरू होगी शूटिंग

1971 के पाकिस्तान-भारत के बीच हुए युद्ध पर आधारित इस फिल्म में स्टार्स के अभिनय को तो सराहना मिली ही थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने गदर मचा दिया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उस समय पर इस फिल्म का बजट महज 10 करोड़ था, लेकिन बॉक्स ऑफिस 'बॉर्डर' ने 65 करोड़ के आसपास की कमाई की थी, जो उस साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी। इस मूवी में तब्बू-पूजा भट्ट, सुदेश बहरी जैसे सितारों ने अहम भूमिका अदा की थी।

शाह रुख खान की दो फिल्मों को दे दी थी मात

1997 में बॉर्डर के अलावा शाह रुख खान की परदेस, दिल तो पागल है, इश्क और गुप्त जैसी कई बड़ी फिल्में रिलीज हुई थी। हालांकि, बॉर्डर ने सभी फिल्मों को मात देते हुए 1997 में एक बड़ी सफलता हासिल की थी। बॉर्डर के बाद जिस फिल्म ने उस साल सबसे ज्यादा कमाई की थी, वो थी शाह रुख खान-माधुरी दीक्षित और करिश्मा कपूर की फिल्म 'दिल तो पागल है'।

उस समय पर शाह रुख खान की 'दिल तो पागल है' ने लाइफटाइम इंडिया में 34 करोड़ का बिजनेस किया था। इसके अलावा सुभाष घई के निर्देशन में बनी फिल्म परदेस ने टोटल 22 करोड़ की कमाई की थी।

यह भी पढ़ें: Border 2: 'गदर 2' के अब 'बॉर्डर 2' की है बारी, सनी देओल के साथ दम दिखाएंगे आयुष्मान खुराना?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।