बॉर्डर 2 के बाद Gabru बन छाएंगे सनी देओल, टीजर रिलीज पर फैंस को दी गुड न्यूज
Sunny Deol Upcoming Movies: बॉर्डर 2 अभिनेता सनी देओल की अगली फिल्म का नाम गबरू है। अब इस मूवी के टीजर रिलीज को लेकर सनी पाजी की तरफ से लेटेस्ट अपडेट ...और पढ़ें
-1772119353578_m.webp)
सनी देओल की अगली फिल्म (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
गबरू से धमाल मचाएंगे सनी देओल
जल्द आएगा गबरू का लेटेस्ट टीजर
सनी की बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस पर रही सफल
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉर्डर 2 की अपार सफलता का बाद सिनेप्रेमी सुपरस्टार सनी देओल की अपकमिंग फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जिसका नाम गबरू है। बीते साल सनी ने अपनी इस मूवी की अनाउंसमेंट की थी। अब एक बार फिर से गबरू चर्चा में आ गई है।
गुरुवार को सनी देओल की तरफ से गबरू के टीजर को लेकर जरूर अपडेट साझा किया गया है, जिसे जानने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ने वाली है। आइए इस मामले के बारे में डिटेल में जानते हैं-
जल्द आएगा गबरू टीजर
26 फरवरी को सनी देओल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक स्टोरी को शेयर किया है, जिसमें वह गबरू के मेकर्स के संग नजर आ रहे हैं। इस पर कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि जल्द ही गबरू का लेटेस्ट टीजर रिलीज किया जाएगा। हालांकि, रिलीज डेट के बारे में खुलासा नहीं किया गया है।
यह भी पढ़ें- Border 2 Collection Day 31: बॉक्स ऑफिस पर बॉर्डर 2 ने मारा यू-टर्न, 31वें दिन अचानक बदला कमाई का समीकरण

गबरू को लेकर सनी देओल काफी एक्साइटेड हैं। बॉर्डर 2 की सक्सेस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सनी ने बताया था- गबरू मेरे दिल के बेहद करीब फिल्म है। इसकी कहानी और किरदार मुझे काफी पसंद आया है। हम इसे मास रिलीज के तौर पर नहीं लेकर जा रहे। लिमिटेड स्क्रीन्स की योजना बनाई जा रही है, सोफ्ट मूवी के तौर पर हमने गबरू को बनाया है। उम्मीद करता हूं कि आप सब को भी ये फिल्म पसंद आएगी।

सनी देओल की अपकमिंग मूवी गबरू के बारे में और जानकारी देते हुए बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन डायरेक्टर शंशाक उधपुरकर ने किया है। मूवी का फर्स्ट लुक मोशन पोस्टर पहले शेयर किया जा चुका है, जिसमें सनी का इंटेंस लुक देखने को मिला।
खबरें और भी
कब रिलीज होगी गबरू
जब सनी देओल ने गबरू के फर्स्ट लुक पोस्टर को शेयर किया था, तब इस बात की जानकारी दी गई थी 13 मार्च 2026 रिलीज किया था। लेकिन अब इसमें बदलाव कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अब गबरू को नई रिलीज डेट मिल गई है, उस आधार पर गबरू 8 मई 2026 को सिनेमाघरो में दस्तक दे सकती है।