Sunny Deol के ढाई किलो के हाथ से टकराएंगे सलमान-कार्तिक, 15 अगस्त पर रिलीज होने वाली फिल्मों का लगा अंबार
बॉर्डर 2 के बाद एक बार फिर सनी देओल (Sunny Deol) ने अपनी कमर कस ली है और वह इसी साल बड़े पर्दे पर दोबारा बवाल मचाने आ रहे हैं। सनी देओल की ढाई किलो हा ...और पढ़ें

अगस्त में सनी देओल की फिल्मों से होगा क्लैश। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इस साल अगस्त के महीने में बड़ा क्लैश होने वाला है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक नहीं बल्कि चार-चार फिल्में रिलीज होने वाली हैं। इसी वीकेंड पर सनी देओल (Sunny Deol) के ढाई किलो हाथ का दबदबा देखने को मिलेगा।
सनी देओल ने जब से कमबैक किया है, बॉक्स ऑफिस पर उनका ही राज है। गदर 2, जाट और फिर बॉर्डर 2 की कामयाबी के बाद सनी देओल अब आमिर खान निर्मित लाहौर 1947 (Lahore 1947) से धमाल मचाने की तैयारी में जुटे हैं।
लाहौर 1947 का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और अब यह फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज के लिए तैयार है। मगर इसके साथ तीन और फिल्में हैं जो अगस्त के महीने में सनी देओल की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म से टकराएंगी।
अगस्त के महीने में रिलीज होने वाली फिल्मों की लिस्ट...
लाहौर 1947 (Lahore 1947 Release Date)
हाल ही में सनी देओल और प्रीति जिंटा स्टारर फिल्म लाहौर 1947 की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट हुई थी। यह फिल्म 13 अगस्त को बड़े पर्दे पर आएगी। फिल्म की कहानी भारत और पाकिस्तान के पार्टीशन पर आधारित होगी। फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी कर रहे हैं।
खबरें और भी
नागजिला (Naagzilla Release Date)
कार्तिक आर्यन स्टारर फिल्म नागजिला भी अगस्त के महीने में रिलीज हो रही है। इसका क्लैश सनी देओल की फिल्म से होगी। करण जौहर निर्देशित फिल्म की अनाउंसमेंट पिछले साल ही हुई थी। इसका निर्देशन मृगदीप सिंह लांबा कर रहे हैं। यह 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में आएगी।
यह भी पढ़ें- Naagzilla से पहले कार्तिक आर्यन की बड़ी कुर्बानी, TMMTMTTM की फ्लॉप के बाद एक्टर ने छोड़ी इतने करोड़ फीस!
View this post on Instagram
लव एंड वॉर (Love And War Release Date)
लव एंड वॉर भी बॉलीवुड की मोस्ट एंटीसिपेटेड ड्रामा है जिसमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल मुख्य भूमिकाएं निभा रहे हैं। फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली कर रहे हैं। फिल्म 14 अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज हो सकती है।
बैटल ऑफ गलवान (Battle of Galwan Release Date)
कर्नल संतोष बाबू की बायोपिक बैटल ऑफ गलवान में सलमान खान मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म 17 अप्रैल 2026 को रिलीज होने वाली है। मगर बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, इसकी रिलीज डेट अगस्त तक पोस्टपोन हो रहा है। फिल्म 14 अगस्त को रिलीज हो सकती है। हालांकि, अभी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है।