Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    वैलेंटाइन डे पर Salman Khan का रोमांस, 'बैटल ऑफ गलवान' के नए गाने में चित्रांगदा संग प्यार में हुए मदहोश

    Updated: Sat, 14 Feb 2026 12:39 PM (IST)

    Battle of Galwan Romantic Song Main Hoon: मातृभूमि गाने के बाद बैटल ऑफ गलवान का नया गाना भी रिलीज हो गया है। रोमांटिक गाना मैं हूं (Main Hoon) को वैले ...और पढ़ें

    वैलेंटाइन डे पर रोमांटिक गाना हुआ रिलीज। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    वैलेंटाइन डे पर रोमांटिक गाना हुआ रिलीज। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सलमान खान (Salman Khan) ने वैलेंटाइन डे (Valentine Day) के मौके पर अपने फैंस को नायाब तोहफा दिया है। पहले उन्होंने गणतंत्र दिवस के मौके पर देशभक्ति से भरा गाना 'मातृभूमि' रिलीज किया था और अब वैलेंटाइन डे पर उनकी फिल्म का रोमांटिक गाना भी आ गया है।

    सलमान खान की आगामी फिल्म बैटल ऑफ गलवान (Battle of Galwan) को रिलीज होने में अभी थोड़ा वक्त है, लेकिन गानों के जरिए अभिनेता दर्शकों के बीच उत्साह पैदा कर रहे हैं। इस वॉर ड्रामा का दूसरा गाना 'मैं हूं' (Main Hoon Song) भी आखिरकार आउट हो गया है।

    वैलेंटाइन डे पर सलमान खान का तोहफा

    14 फरवरी 2026 को बैटल ऑफ गलवान के मेकर्स ने 'मैं हूं' फुल सॉन्ग रिलीज किया। गाने में सलमान खान और चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh) रोमांस करते हुए नजर आए। चित्रागंदा के साथ सलमान की केमिस्ट्री लाजवाब लग रही है। 4 मिनट 31 सेकंड का गाना रिलीज होते ही YouTube पर छा गया है। 

    कुनिका सदानंद के बेटे ने गाया गाना

    इस गाने को कुनिका सदानंद के बेटे अयान लाल (Ayaan Lall) और सिंगर श्रेया घोषाल (Shreya Ghoshal) ने गाया है। इस गाने को कंपोज भी अयान ने ही किया है। उन्होंने ही शबीर अहमद के साथ मिलकर गाने की लिरिक्स भी लिखी हैं। गाना रिलीज होते ही वायरल हो गया है और एक घंटे में ही लाखों व्यूज आ गए हैं। यह नंबर समय के साथ बढ़ रहा है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 'कर्नल हूं भैया...' Salman Khan ने दिया मुंहतोड़ जवाब, Battle of Galwan में एक्सप्रेशन के लिए उड़ी थी खिल्ली!

     

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

    कब रिलीज होगी बैटल ऑफ गलवान?

    अपूर्व लखिया के निर्देशन में बनी फिल्म बैटल ऑफ गलवान 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में सलमान और चित्रांगदा मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म में अभिनेता कर्नल संतोष बाबू की भूमिका निभा रहे हैं। यह फिल्म 2020 में हुए भारत-चीन के तनाव पर आधारित है। 

    यह भी पढ़ें- टल गई सलमान खान की Battle of Galwan की रिलीज डेट! डायरेक्टर का जवाब करेगा हैरान