Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Gadar 2 के बाद इस फिल्म में गदर मचाएंगे सनी देओल, भारत-पाकिस्तान के मुद्दे पर एक्टर की अपकमिंग मूवी?

    By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
    Updated: Sat, 30 Sep 2023 06:32 PM (IST)

    Sunny Deol Upcoming Film बीते दिनों से फिल्म गदर 2 की अपार सफलता को लेकर सनी देओल का नाम काफी चर्चा में रहा है। हर किसी की नजर अब इस बात पर टिकी हुई ह ...और पढ़ें

    गदर 2 के बाद इस मूवी में नजर आ सकते हैं सनी देओल (Photo Credit-Jagran)
    गदर 2 के बाद इस मूवी में नजर आ सकते हैं सनी देओल (Photo Credit-Jagran)

    HighLights

    1. 'गदर 2' के बाद इस मूवी में नजर आ सकते हैं सनी देओल
    2. भारत-पाकिस्तान के टॉपिक पर हो सकती है फिल्म
    3. इस डायरेक्टर संग सनी देओल की वापसी

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Sunny Deol's Next Film: फिल्म 'गदर 2' के जरिए सनी देओल ने बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी कर हर किसी को हैरान कर दिया है। बीते समय से 'गदर 2' को लेकर सनी के नाम पर काफी चर्चा हुई है और हर कोई अब एक्टर की आने वाली फिल्मों के बारे में जानने के लिए उत्सुक नजर आ रहा है।

    इस बीच सनी देओल की अपकमिंग फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। खास बात ये है कि सनी की ये मूवी भारत-पाकिस्तान के मुद्दे पर आधारित बताई जा रही है। आइए अभिनेता की इस अगली फिल्म के बारे में थोड़ी और जानकारी निकालते हैं।

    गदर 2 के बाद इस फिल्म में दिखेगा सनी का दम

    'गदर 2' में जिस तरह से अपनी दमदार एक्टिंग से सनी देओल ने फैंस का मनोरंजन किया है, उसके बाद से फैंस उन्हें ज्यादा से ज्यादा फिल्में करते देखना चाहते हैं। इस बीच पिंकविला की रिपोर्ट में सनी देओल की अपकमिंग फिल्म को लेकर बड़ी जानकारी दी गई है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Zee Studios (@zeestudiosofficial)

    बताया जा रहा है कि आने वाले समय में सनी 'घातक' फिल्म डायरेक्टर राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनने वाली एक मूवी में नजर आएंगे। खास बात ये है कि सनी देओल की इस मूवी के प्रोडक्शन का भार आमिर खान का फिल्म प्रोडक्शन हाउस संभालेगा।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Zee Studios (@zeestudiosofficial)

    खबर के अनुसार की फिल्म की कहानी 1947 में भारत-पाकिस्तान विभाजन पर आधारित एक पंजाबी नाटक से संबंधित होगी, जिसका नाम 'जिसने लाहौर न देख्या वो जम्याई नहीं' है। हालांकि इस खबर की अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकती है।

    राजकुमार संतोषी के साथ सनी देओल ने की कई फिल्में

    अगर वास्तव में सनी देओल की अगली फिल्म राजकुमार संतोषी के साथ होने वाली है तो 27 साल बाद इन दोनों की जोड़ी किसी फिल्म के लिए काम करेगा। इससे पहले सनी डायरेक्टर की घातक, घायल और दामिनी जैसी शानदार फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके हैं।

    ये भी पढ़ें- इन फिल्मों में दिखाई गई बागी रॉ एजेंट की कहानी, लिस्ट में सलमान खान से लेकर सनी लियोनी तक के नाम शामिल