Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Gadar 2 को एंटी पाकिस्तानी बताने वालों को सनी देओल ने दिया मुंहतोड़ जवाब, कहा- किसी को नीचा...

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Sun, 27 Aug 2023 04:06 PM (IST)

    अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म गदर 2 की कहानी को इंडिया में काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। हा ...और पढ़ें

    Sunny Deol Image from Film Gadar 2
    Sunny Deol Image from Film Gadar 2

    HighLights

    1. सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' को लोग कर रहे पसंद
    2. फिल्म को बताया गया एंटी पाकिस्तानी
    3. गदर 2 को एंटी पाकिस्तानी बताने वालों को सनी देओल ने दिया करारा जवाब

    नई दिल्ली, जेएनएन। सनी देओल इन दिनों 'गदर 2' की सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं। फिल्म की अपार सफलता के बाद उन्होंने कई इंटरव्यू दिए हैं, जहां उन्होंने फिल्म के बॉक्स ऑफिस सक्सेस और अपने करियर पर ढेर सारी बातें की हैं। अब सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने 'गदर 2' को एंटी पाकिस्तान फिल्म बोलने वालों को करारा जवाब दिया है।

    एंटी-पाकिस्तानी है 'गदर 2'?

    'गदर 2' की स्टोरी तारा सिंह (सनी देओल) और उसके परिवार की है। तारा सिंह का बेटा 'जीते' एक गलतफहमी की वजह से पाकिस्तान में फंस जाता है। उसे पाकिस्तानियों के चंगुल से छुड़ाने के लिए तारा सिंह वहां जाता है। फिल्म में कुछ डायलॉग बोले हैं, जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि फिल्म एंटी पाकिस्तानी है। बीबीसी एशिया नेट को दिए इंटरव्यू में सनी देओल ने कहा

    ''ये पॉलिटिकल चीज है। ह्यूमैनिटी सबसे ज्यादा मायने रखती है। चाहे यहां हो या वहां (पाकिस्तान में)।''

    उन्होंने आगे कहा

    ''आप फिल्म में भी देखोगे, मैं कभी किसी को नीचा नहीं दिखाता, क्योंकि मैं लोगों को या किसी भी चीज को नीचा दिखाने में विश्वास नहीं करता और तारा सिंह उस तरह का व्यक्ति नहीं है।"

    फिल्म को गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं

    'गदर 2' ऐसे वक्त पर रिलीज की गई है, जब राजनीतिक रूप से तनावपूर्ण माहौल है, जहां लोगों की धार्मिक पहचान सवालों के घेरे में है। इस पर एक्टर ने कहा,

    ''हम सबको शांति चाहिए, कोई नहीं चाहता कि इस तरह की चीजें होती रहा करें। वक्त आ गया है कि पॉलिटिशियन्स दुनिया को वोट के नजरिये से न देखें...फिल्म को ज्यादा गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है...सिनेमा एंटरटेनमेंट के फॉर्म में आता है। यह किसी और नजरिये से नहीं आता। फिर किरदार को बढ़ा चढ़ा कर दिखाया जाता है क्योंकि आप भी कैरेक्टर्स को वैसे ही देखना चाहते हैं। अगर वह बढ़ा चढ़ाकर नहीं दिखाए जाएंगे, तो आप उसे एंजॉय नहीं करेंगे।''

    'गदर 2' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    बता दें कि फिल्म डॉमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई कर रही है। 'गदर 2' ने 439.95 करोड़ तक की कमाई कर ली है। वहीं, वर्ल्डवाइड फिल्म ने 500 करोड़ से ज्यादा कमा लिए हैं।

    खबरें और भी