Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Karan Deol Wedding: बेटे की शादी में कोई कसर नहीं छोड़ रहे सनी देओल, रिसेप्शन के लिए की हैं ये खास तैयारियां!

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Tue, 06 Jun 2023 11:53 PM (IST)

    Karan Deol Wedding धर्मेंद्र के पोते करण देओल (Karan Deol) जल्द ही घोड़ी चढ़ने वाले हैं। वह अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड द्रिशा रॉय से कुछ ही दिनों में ...और पढ़ें

    Sunny Deol Son Karan Deol Wedding Reception on 18 June at Taj Lands End Hotel- Photo/Instagram
    Sunny Deol Son Karan Deol Wedding Reception on 18 June at Taj Lands End Hotel- Photo/Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Sunny Deol Son Karan Deol Wedding: धर्मेंद्र के पोते और सनी देओल के लाडले बेटे करण देओल (Karan Deol) बस कुछ ही दिनों में दूल्हा बनने जा रहे हैं। उनकी शादी बिमल रॉय की पोती द्रिशा रॉय से हो रही है। इसी साल कपल ने सगाई की थी और अब उनकी शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

    कहा जा रहा है कि, करण देओल की शादी के फंक्शन तीन दिन तक चलेंगे, जिसकी तैयारियां धर्मेंद्र के बंगले में शुरू भी हो गई हैं। 16 जून 2023 से करण और द्रिशा की शादी की रस्में शुरू होंगी, जो 18 जून तक चलेंगी।

    कहां होगी करण देओल की वेडिंग रिसेप्शन?

    ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, 18 जून को करण देओल की वेडिंग रिसेप्शन है, जिसे बांद्रा के ताज लैंड्स एंड होटल में आयोजित किया जाएगा। सारे इन्विटेशन छप गए हैं और सभी को भेज भी दिए गए हैं। खबर है कि, द्रिशा और करण की शादी के रिसेप्शन में बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री तक के सितारे शामिल होंगे।

    Karan Deol- Photo/Instagram

    करण-द्रिशा की वेडिंग सेरेमनी की सारी तैयारियां सनी और उनकी वाइफ कर रही हैं। रिपोर्ट्स में कहा गया-

    "शादी एक ऐसी चीज है, जो आप लास्ट मिनट तक नहीं कह सकते हैं कि सारी तैयारियां हो चुकी हैं और देओल के खानदान में शादी है तो सारा बॉलीवुड आपको रिसेप्शन पर दिखेगा। आप शादी की भव्यता का अंदाजा नहीं लगा सकते हैं, क्योंकि देओल परिवार बहुत ही शान-ओ-शौकत से इसकी अरेंजमेंट कर रहा है।"

    करण-द्रिशा की गुपचुप सगाई

    करण देओल और द्रिशा रॉय ने इसी साल सगाई की थी। खबर थी कि, दोनों ने धर्मेंद्र और पहली पत्नी प्रकाश कौर की वेडिंग एनिवर्सरी के मौके पर सगाई की थी। लंबे समय से दोनों के डेटिंग के अटकलें लग रहे थे। कुछ दिन पहले होने वाले दूल्हा-दुल्हन को मुंबई में सगाई के बाद एक साथ स्पॉट किया गया था।

    खबरें और भी

    Karan Deol with Drisha Roy- Photo/Instagram

    वर्क फ्रंट की बात करें तो 'पल पल दिल के पास' एक्टर करण जल्द ही 'अपने 2' और 'देखो जरा' में नजर आएंगे। एक्टिंग के अलावा करण ने 'यमला पगला दीवाना 2' से बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर डेब्यू भी कर लिया है।