Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बॉक्स ऑफिस के 'बाप' की वापसी! सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म का आ रहा पार्ट 2, टूटेगा 500 करोड़ का रिकॉर्ड?

    Updated: Fri, 10 Apr 2026 05:27 PM (GMT+05:30)

    सनी देओल (Sunny Deol) ने अपनी फिल्म 'जाट' के एक साल पूरे होने पर फैंस को सरप्राइज दिया। उन्होंने शूटिंग के दौरान के एक्शन और मस्ती को याद करते हुए एक ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। गोपीचंद मलिनेनी की फिल्म जाट (Jaat) के एक साल पूरे होने पर सनी देओल (Sunny Deol) ने फैंस को सरप्राइज दिया है। सनी देओल की इस एक्शन थ्रिलर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी।

    इस ड्रामा की शूटिंग के दौरान हुए सारे पागलपन, एक्शन और मस्ती को याद करते हुए, सनी ने सोशल मीडिया पर एक्शन से भरपूर फिल्म के कुछ खास पलों का एक वीडियो शेयर किया है।

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 के बाद बॉक्स ऑफिस पर होगा Sunny Deol का धमाका, सिनेमाघरों में तबाही मचाने आ रही नई फिल्म

    सनी ने इंस्टा पर क्या किया पोस्ट?

    सनी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा- 'जाट की रिलीज को एक साल हो गया… और क्या शानदार सफर रहा! शूटिंग के दौरान हमने जो मस्ती, एक्शन और भरपूर मनोरंजन किया, वो आज भी याद आता है। सेट पर हर दिन ऊर्जा, जोश और जाट की उस खास भावना से भरा रहता था। वाकई सबसे आनंददायक सफरों में से एक।'

    Sunny (27)

    इसी के साथ सनी देओल ने फिल्म के डायरेक्टर गोपीचंद मिलनेनी और साथी कलाकार रणदीप हुड्डा की भी तारीफ की। एक्टर ने लिखा- “गोपिचंद को उनके विजन और इस दुनिया को इतनी सशक्त रूप से जीवंत करने के लिए बहुत-बहुत बधाई। साथ ही, रणदीप हुड्डा और विनीत केएस ऑफिशियल को भी शुभकामनाएं। आप दोनों के साथ स्क्रीन शेयर करना बेहद सुखद अनुभव रहा।”

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol)

    अंत में सनी देओल ने जाट 2 को लेकर एक हिंट भी दिया। उन्होंने लिखा - “और शायद अब फिर से कमर कसने का समय आ गया है जाट 2 के बारे में जल्द ही कुछ अच्छी खबर आने वाली है! #1YearOfJaat #Jaat”

    कौन-कौन से कलाकार आए थे नजर

    पिछले साल मेकर्स ने इसके पार्ट 2 की अनाउंसमेंट की थी। जाट में सनी देओल के अलावा रणदीप, विनीत, रेगेना कैसेंड्रा और सैयामी खेर प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा राम्या कृष्णन, जगपति बाबू, प्रशांत बजाज, जरीना वहाब, पी. रविशंकर और बब्लू पृथ्वीराज सपोर्टिंग आर्टिस्ट के तौर पर नजर आए।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 'ढाई किलो' की दहाड़, रूहानी आवाज; 90's में Sunny Deol को इस सिंगर ने बनाया 'रोमांटिक हीरो', गाए कई कल्ट गाने