Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'ढाई किलो' की दहाड़, रूहानी आवाज; 90's में Sunny Deol को इस सिंगर ने बनाया 'रोमांटिक हीरो', गाए कई कल्ट गाने

    Updated: Thu, 09 Apr 2026 05:48 PM (IST)

    90 के दशक में सनी देओल अपनी एक्शन फिल्मों के लिए जाने जाते थे, लेकिन एक सिंगर ने उन्हें रोमांटिक हीरो बना दिया। आज बात सनी देओल के रोमांटिक हीरो वाले ...और पढ़ें

    सनी देओल की आवाज बना था ये सिंगर

    सनी देओल की आवाज बना था ये सिंगर

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा में सनी देओल अपनी फिल्मों में ताबड़तोड़ एक्शन के लिए जाने जाते हैं। सनी देओल कभी 'गदर' के 'तारा सिंह' बनते है तो कभी वह कभी 'अर्जुन पंडित' बने नजर आते हैं।

    हालांकि सनी देओल के करियर में जितना उन्हें उनकी फिल्मों के लिए जाना गया, उतनी ही चर्चा उनके गानों को लेकर भी हुई। लेकिन 90 के दशक में सनी देओल की आवाज एक ऐसा सिंगर बना, जिसने सनी पाजी को एक रोमांटिक हीरो भी बना डाला था।

    सनी देओल की आवाज बना था ये सिंगर

    90 के दशक में सनी देओल (Sunny Deol) अपने एक्शन अवतार से हर किसी का दिल जीत चुके थे। हालांकि उन्हें आज भी उनके एक्शन के लिए याद किया जाता है, लेकिन ये बहुत कम लोगों ने गौर किया कि सनी देओल के करियर में गाने भी शानदार रहे हैं। उन्होंने अपने करियर के दौरान कई ब्लॉकबस्टर गाने दिये। 90 के दशक में सनी देओल की आवाज बनने वाले सिंगर कोई और नहीं बल्कि मोहम्मद अजीज थे।

    यह भी पढ़ें- 33 साल पहले बेवफाई का 'नेशनल एंथम' बना Nitin Mukesh का वो गाना, आशिकों के दिलों को छलनी कर गया था कल्ट सॉन्ग!

    mohh

    कुमार सानू (Kumar Sanu) से लेकर उदित नारायण (Udit Narayan) जैसे सिंगर्स भले ही सनी देओल की आवाज बने हों, लेकिन 90's में सनी देओल की लगभग हर दूसरी फिल्म में मोहम्मद अजीज की आवाज आती थी। एक वक्त ऐसा आया कि मोहम्मद अजीज को ही सनी देओल की आवाज माना जाने लगा।

    Gemini_Generated_Image_s27z27s27z27s27z

    कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए गाए गाने

    90 के दशक में सनी देओल पर्दे पर जब 'ढाई किलो का हाथ' चलाते थे, तो पर्दे के पीछे उनकी 'दहाड़' और 'रोमांस' को अपनी आवाज से सजाने वाले मोहम्मद अजीज (Mohammed Aziz) ही थे।

    खबरें और भी

    मोहम्मद अजीज को उस दौर में मोहम्मद रफी साहब का उत्तराधिकारी माना जाता था और सनी देओल के करियर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में अजीज साहब की आवाज का बहुत बड़ा हाथ रहा।

    फिल्म 'निगाहें' का गाना 'सावन के झूलों ने मुझको बुलाया' (Saawan Ke Jhoolon Ne) आज भी हर किसी का फेवरेट है। इस गाने को मोहम्मद अजीज ने ही अपनी आवाज दी थी। गाने में सनी और श्रीदेवी की जोड़ी खूब पसंद की गई। फिल्म 'चालबाज' का गाना 'तेरा बीमार मेरा दिल' (Tera Bemar Mera Dil) तो वो आइकोनिक गाना है, जिसे आज भी लोग सुनते हैं और इस गाने को भी मोहम्मद अजीज ने कविता कृष्णमूर्ति के साथ गाया था।

    फिल्म 'त्रिदेव' का गाना 'मैं तेरी मोहब्बत में' (Main Teri Mohabbat Mein) उन रोमांटिक गानों में से है, जो लगभग हर किसी का पसंदीदा गाना है।

    कैसे सनी देओल बने मोहम्मद अजीज की आवाज?

    भले ही सनी देओल को आज उनके एक्शन के लिए जाना जाता है, लेकिन 1985 से 1993-94 के बीच सनी की 'म्यूजिकल हिट्स' का श्रेय मोहम्मद अजीज को जाता है।

    उस दौर में मोहम्मद अजीज (Mohammed Aziz Songs) ने सनी के लिए इतने गाने गाए थे कि उन्हें सनी का 'ऑफिशियल प्लेबैक सिंगर' कहा जाने लगा था।

    Moh azizi

    कहा जाता है सनी देओल पर्दे पर जब रोमांस करते थे तो उनके चेहरे पर एक मासूमियत नजर आती थी। मोहम्मद अजीज ने जब सनी देओल के लिए गाना गाया तो यही हुआ कि सनी के चेहरे पर अजीज की आवाज मानो जैसे उन्हीं के लिए बनी हो और यही वजह है कि एक के बाद हिट गाने ये जोड़ी देती गई।

    Sunny Deol

    कई फिल्मों में लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल के संगीत के निर्देशन में सनी देओल के गानों को अजीज ने अपनी आवाज दी। मतलब ये मान लीजिए कि भले ही सनी देओल को आप उनके एक्शन अवतार के लिए याद करें, लेकिन इससे भी इंकार नहीं किया ज सकता है कि 90 के दशक में सनी देओल (Sunny Deol Songs) का रोमांटिक अंदाज भी ब्लॉकबस्टर रहा है।

    यह भी पढ़ें- 25 साल पहले आया वो गाना... बूढ़े भी हुए थे इस 'हसीना' के दीवाने; Alka Yagnik की आवाज पर आज भी बजती हैं सीटियां