33 साल पहले बेवफाई का 'नेशनल एंथम' बना Nitin Mukesh का वो गाना, आशिकों के दिलों को छलनी कर गया था कल्ट सॉन्ग!
90 के दशक में ऐसे कई गाने आए जो खूब पसंद किए गए, लेकिन इसी दौरान एक ऐसा गाना आया जो आशिकों की पहली पसंद बना और नितिन मुकेश की आवाज हर तरफ सुनाई देने ल ...और पढ़ें

वो कल्ट गाना जिसने आशिकों के दिलों पर किया राज

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। क्या आपको याद है 90 के दशक का वो दौर, जब एक आवाज़ ने पूरे हिंदुस्तान के आशिकों को रुला दिया था। उस दौर में यूं तो कई गाने आ रहे थे, लेकिन कुछ गाने ऐसे आए जो कल्ट बने लेकिन कुछ गाने ऐसे आए जिनकी वजह से फिल्में चलीं। यहां तक कि उन गानों के चलते ही फिल्म के बारे में लोगों को पता चला। आज आपको हम बताने जा रहे हैं उसी गाने की कहानी, जिसे आपने भी जरूर सुना होगा...
1995 में आया था वो क्लासिक गाना
साल 1995 में एक फिल्म आई जिसका नाम था 'बेवफा सनम' (Bewafa Sanam) और इसी फिल्म में सुनाई दिए कई ऐसे गाने जो ब्लॉबस्टर रहे। इसी फिल्म का एक गाना था जिसका नाम था 'वफा ना रास आई' (Wafa Na Raas Aayi)। इस गाने को आवाज दी थी नितिन मुकेश ने।
ये गाना जब आया तो मानो आशिकों का फेवरेट एंथम बन गया। हर तरफ ही ये गाना सुनाई देता था। उस दौर में फिल्मों में अक्सर रोमांस और मिलन के गाने होते थे, लेकिन गुलशन कुमार और फिल्म के डायरेक्टर सावन कुमार ने तय किया कि वो बेवफाई और दर्द को भुनाकर पर्दे पर कुछ पेश करेंगे और हुआ भी कुछ ऐसा।
यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 का 'रूहानी' जादूगर! जिसकी एक लाइन ने छीनी सबकी नींद; कौन हैं 1400 करोड़ी फिल्म के असली 'सरताज'?
नितिन मुकेश की आवाज ने जीता दिल
इस गाने को नितिन मुकेश ने जब गाया तो मेकर्स को एक ऐसी आवाज चाहिए थी जो थोड़ी दर्द और थोड़े प्यार को सही से बयां कर सके। दिग्गज गायक मुकेश के बेटे नितिन मुकेश ने इस गाने को अपने अंदाज में गाया और गाना (Wafa Na Raas Aayee Tujhe O Harjaee) अमर बना दिया।
खबरें और भी
इस गाने को सादिक (Sadique), शाफिर (Shafir), इशरत (Ishrat), कातिल शिफाई (Katil Shifai) और योगेश (Yogesh) ने मिलकर लिखा। वहीं इस गाने का संगीत तैयार किया था निखिल, विनय और मिलिंद सागर ने।
हिट रही थी फिल्म
साल 1995 में आई इस फिल्म में कृष्ण कुमार (Krishan Kumar) और शिल्पा शिरोडकर (Shilpa Shirodkar) नजर आए थे। फिल्म का डायरेक्शन खुद गुलशन कुमार (Gulshan Kumar) ने किया था।

फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी और फिल्म के हिट होने के पीछे की वजह इसके गानों को माना जाता है। फिल्म के गाने अच्छा सिला दिया (Achha Sila Diya) और ये धोखे प्यार के धोखे (Yeh Dhoke Pyar Ke Dhoke) समेत कई गाने हिट रहे थे।