Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पाकिस्तान को 'मौसी' कहने पर Sunny Deol की हुई फजीहत, एक्टर के बयान पर बढ़ा बवाल; लोग बोले- 'बंटवारा 1947 को ...'

    Updated: Tue, 04 Aug 2026 03:26 PM (IST)

    सनी देओल पाकिस्तान को लेकर दिए गए बयान की वजह से सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गए हैं, जहां उन्हें लोग खरी-खोटी सुना रहे हैं। ...और पढ़ें

    सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए सनी देओल/ फोटो- Instagram

    सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए सनी देओल/ फोटो- Instagram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सनी देओल और प्रीति जिंटा स्टारर फिल्म 'बंटवारा: 1947' रिलीज के लिए एकदम तैयार है, लेकिन इस बीच 'गदर' स्टार विवादों में घिर चुके हैं। आमिर खान के प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'बंटवारा: 1947' के प्रमोशन के दौरान सनी ने पाकिस्तान को लेकर बयानबाजी की और उसे 'मौसी' बताया, जिसके बाद से ही सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें खरी-खोटी सुना रहे हैं। क्या है यह पूरा विवाद? पढ़ें पूरी डिटेल।

    सनी देओल ने पाकिस्तान को क्यों कहा 'मौसी'?

    दरअसल, सनी देओल बीते दिनों अपनी आगामी फिल्म 'बंटवारा: 1947' के प्रमोशन के लिए पटना (बिहार) पहुंचे थे। इस दौरान एक रिपोर्टर ने एक्टर से सवाल पूछते हुए कहा, "आप पाकिस्तान को एक देश के तौर पर कैसे देखते हैं और वहां के माहौल को आप कैसे परिभाषित करेंगे?" इस सवाल को सुनते ही सनी देओल ने कहा, "पहले... दोनों ही देश एक ही थे, क्योंकि मेरे पिता अक्सर कहा करते थे कि भारत हमारी मां है और पाकिस्तान, इंडिया का ही एक हिस्सा है, इसलिए वह हमारी मौसी है। हम सब एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं।"

    Screenshot 2026-08-04 152021

    यूजर्स बोले- 'इस तरह के एक्टर्स से नफरत है'

    पाकिस्तान को मौसी बताने वाले सनी देओल (Sunny Deol) के बयान को सुनने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। एक यूजर ने लिखा, "पूरा बॉलीवुड ऐसा ही है, उनसे कोई उम्मीद नहीं कर सकते। क्या तुमने परेश रावल का हालिया इंटरव्यू देखा?"

    दूसरे यूजर ने 'बंटवारा: 1947' के बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने की भविष्यवाणी करते हुए लिखा, "इक्कीस में धर्मेंद्र पाकिस्तान के बारे में पूछे जाने पर बोलते हैं, 'कौन दुश्मन'। अल्फा में बॉबी देओल एक ऐसे जासूस बने थे, जो बागी हैं। 'लाहौर 1947' के लिए सनी देओल कहते हैं कि पाकिस्तान उनकी मौसी है, आप पैटर्न को समझिए।"

    खबरें और भी

    Screenshot 2026-08-04 152152

    एक अन्य यूजर ने लिखा, "मुझे इस तरह के एक्टर्स से सख्त नफरत है, जो रियलिटी से बहुत दूर रहते हैं। क्या ये भारत और पाकिस्तान की राजनीतिक सिचुएशन से अनजान हैं? क्या हमने कभी देखा है कि कोई पाकिस्तानी एक्टर भारत के बारे में अच्छी और पॉजिटिव बात कर रहा है? ये सबको बेवकूफ बना रहे हैं।"

    कब सिनेमाघरों में रिलीज होगी 'बंटवारा: 1947'?

    'बंटवारा: 1947' की रिलीज डेट की बात करें तो यह फिल्म भारत और पाकिस्तान के विभाजन के दौर को दर्शाती एक फैमिली ड्रामा फिल्म है, जिसकी कहानी बेहद इमोशनल है। मूवी के निर्देशन की कमान राजकुमार संतोषी ने संभाली है, जो इससे पहले सनी के साथ 'घायल', 'दामिनी' और 'घातक' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। यह फिल्म 'आवारापन 2' के साथ 14 अगस्त को सिनेमाघरों में टक्कर लेगी।

    यह भी पढ़ें- 'पाकिस्तान हमारी 'मौसी'...' Sunny Deol ने बंटवारा 1947 के प्रमोशन पर दिया अनोखा जवाब, पिता धर्मेंद्र का बताया किस्सा

    यह भी पढ़ें- August Releases 2026: सावन में मनोरंजन की बाढ़, 7 से 28 अगस्त तक बड़े पर्दे पर रिलीज हो रहीं 12 बड़ी फिल्में