Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Exclusive: ना हैंडपंप, ना ढाई किलो का हाथ; 42 साल के करियर में Sunny Deol निभाएंगे ऐसा किरदार, जबरदस्त है कहानी

    Updated: Fri, 17 Apr 2026 01:58 PM (IST)

    सनी देओल अपने 42 साल के करियर में एक बिल्कुल नए किरदार में नजर आने वाले हैं। अपनी इस नई फिल्म में सनी ज्योतिका के साथ दिखेंगे और फिल्म को लेकर एक दमदा ...और पढ़ें

    नई फिल्म में नया होगा सनी देओल का किरदार

    नई फिल्म में नया होगा सनी देओल का किरदार

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिनेमाघरों में दर्शकों को अगर किसी एक्टर का एक्शन सबसे ज्यादा पसंद आता है तो वह हैं सनी देओल। ढाई किलो के हाथ की दहाड़ से बॉक्स ऑफिस भी कांप उठता है और नतीजा, बंपर कमाई।

    अब लीजिए अपने लगभग 42 साल के करियर में सनी देओल एक ऐसा किरदार निभाने जा रहे हैं, जो उन्होंने इससे पहले कभी नहीं निभाया और हमारे पास सनी की इस आने वाली फिल्म की एक्सक्लुसिव अपडेट है। क्या है ये पूरी खबर, आइए जानते हैं...

    नई फिल्म में नया होगा सनी का किरदार

    गदर में गर्दा उड़ाकर और बॉर्डर से बॉक्स ऑफिस पर बवंडर लाकर, अब सनी देओल (Sunny Deol) ने अपनी नई फिल्म की तैयारी की है। इस वक्त सनी अपनी अपकमिंग फिल्मों में से एक पर (Sunny Deol Upcoming Film) काम शुरू कर चुके हैं और इस फिल्म का नाम एंटनी बताया जा रहा है। हालांकि मेकर्स ने अभी आधिकारिक पुष्टि इसकी नहीं की है।

    यह भी पढ़ें- Sunny Deol की दहाड़ से खौफ खा गए कार्तिक आर्यन, आगे खिसका दी Naagzilla की रिलीज डेट

    WhatsApp Image 2026-04-17 at 1.04.48 PM

    जागरण डॉट कॉम को एक्सक्लुसिव जानकारी मिली है कि, सनी देओल की ये अपकमिंग फिल्म उनके करियर की सबसे अलग फिल्म होने वाली है।

    एक सोर्स ने हमें जानकारी दी कि, "बैक-टू-बैक मास एंटरटेनर फिल्मों के साथ एक शानदार दौर के बाद, सनी देओल अब रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर और ए.आर. मुरुगादॉस के साथ अपनी पहली फिल्म के लिए पूरी तरह से एक नए जोन और नए किरदार में कदम रख रहे हैं। यह फिल्म एक्सेल एंटरटेनमेंट (Excel Entertainment) के प्रोडक्शन में बनने वाली फिल्म है, जिसे रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर और ए.आर. मुरुगादॉस प्रोड्यूस कर रहे हैं। अपनी तरह की इस अनोखी एक्शन थ्रिलर फिल्म का निर्देशन बालाजी गणेश करेंगे। यह सनी देओल के करियर में एक रोमांचक नए अध्याय की शुरुआत होगी।"

    फिल्म पर काम हुआ शुरू

    बीते दिनों ही जानकारी आई थी कि इस फिल्म पर काम शुरू हो चुका है। यहांतक कि मिडडे की रिपोर्ट के मुताबिक यह कहा गया कि फिल्म की शूटिंग गोवा में चल रही है और सनी देओल फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं।

    Sunnuw

    खबरें और भी

    वहीं फिल्म को लेकर कहा जा रहा है कि यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म में होगी, जिसमें सनी देओल खूब एक्शन भी करेंगे तो कहानी भी इसकी बेहद दमदार है। इसके अलावा फिल्म में सनी देओल के साथ ज्योतिका (Jyothika) नजर आएंगीं। आपको बता दें कि ज्योतिका साउथ का जाना माना नाम हैं और इसके अलावा वह कई हिंदी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।

    फिलहाल तो सनी देओल (Sunny Deol Movies) की इस फिल्म पर काम चल रहा है और उम्मीद जताई जा रही है कि सनी देओल एक बार फिर दर्शकों को अपने नए और अलग अवतार से तोहफा देने की तैयारी में हैं। हालांकि फिल्म की रिलीज डेट पर फिलहाल कोई अहम जानकारी नहीं आई है।

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 के इस गाने के बोल सालों पहले सनी देओल की मूवी में हुए थे इस्तेमाल, नुसरत साहब की कव्वाली से चुराए लिरिक्स