विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Border 2 और 'लाहौर 1947' से पहले इस अधूरी फिल्म को पूरा करेंगे Sunny Deol, इस वजह से ठप्प हो गई थी शूटिंग

Published: Tue, 18 Jun 2024 08:34 AM (IST)

Sunny Deol 2023 में गदर मचाने के बाद अपनी आगामी फिल्मों की तैयारी में जुट गये हैं। लाहौर 1947 (Lahore ...और पढ़ें

सनी देओल इस अधूरी फिल्म की शूटिंग करेंगे शुरू। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
सनी देओल इस अधूरी फिल्म की शूटिंग करेंगे शुरू। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. अधूरी फिल्म की शूटिंग करेंगे सनी देओल
  2. ठंडे बस्ते में चली गई थी सनी देओल की ये फिल्म
  3. सनी देओल के पास बॉर्डर 2 और लाहौर 1947 भी

 दैनिक जागरण न्यूज नेटवर्क, मुंबई। पिछले साल प्रदर्शित फिल्म गदर 2 के हिट होने के बाद से ही सिनेमा जगत में अभिनेता सनी देओल की मांग बढ़ गई है। अब जहां उनके पास एक के बाद एक नई फिल्मों के प्रस्ताव आ रहे हैं, वहीं उनकी बंद पड़ी फिल्मों के निर्माता भी दोबारा अपनी फिल्म शुरू करने के प्रयास में लगे हुए हैं।

इस अधूरी फिल्म को पूरा करेंगे सनी देओल

हाल ही में साल 1997 में प्रदर्शित फिल्म बार्डर की सीक्वल फिल्म बार्डर 2 (Border 2) की आधिकारिक घोषणा हुई। सनी अक्टूबर से इस फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। इस बीच खबरें यह भी हैं कि बार्डर 2 की शूटिंग शुरू करने से पहले वह अपनी एक अधूरी फिल्म की शूटिंग खत्म करेंगे।

फर्स्ट लुक में दिखे थे दमदार

दरअसल, सनी ने साल 2022 में निर्माता कमल मुकुट के प्रोडक्शन में बन रही फिल्म सूर्या (Soorya) की शूटिंग शुरू की थी। 25 अप्रैल 2022 को फिल्म से सनी देओल का पहला लुक भी रिवील किया गया था। हल्की सफेद हो चुकी दाढ़ी में सनी देओल दरवाजे के पास उदास बैठे हुए दिख रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Border 2: 27 साल बाद फिर फौजी बनकर लौट रहे हैं Sunny Deol, 'बॉर्डर 2' का पहला अनाउंसमेंट वीडियो आया सामने

Sunny Deol Movie Surya

फोटो के साथ सनी देओल ने कैप्शन में लिखा था, "उसके पास सारी खुशियां थीं, लेकिन जिंदगी की जर्नी ने उससे खुशियां छीन ली और उसके अंदर एक नफरत, गुस्सा और बदले की भावना को भर दिया। मगर सूर्या को एक उद्देश्य मिल गया है।"

क्यों रुकी थी सूर्या की शूटिंग?

इस फिल्म की शूटिंग शुरू होने के बाद कुछ असहमतियों के कारण फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई थी। अब निर्माता और सनी के बीच सब कुछ ठीक हो गया है तो फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू हो सकती है। यह साल 2018 में प्रदर्शित मलयालम फिल्म जोसेफ की हिंदी रीमेक है। फिल्म की कहानी एक सेवानिवृत्ति पुलिस अधिकारी के इर्द-गिर्द घूमती है जिसे एक मामले की छानबीन के सिलसिले में फिर से वापस बुलाया जाता है।

यह भी पढ़ें- 'Border 2' से लेकर 'दे दे प्यार दे 2' तक, फैंस कर रहे हैं इन फिल्मों के सीक्वल का इंतजार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।