क्या सनी कौशल ने Sharvari Wagh से जलन की वजह से किया ब्रेकअप? प्यार के बीच आया करियर
सनी कौशल और शरवरी वाघ के ब्रेकअप की वजह सामने आ गई है। शरवरी का करियर तेजी से आगे बढ़ा जबकि सनी के करियर में स्थिरता रही, जिससे उनके रिश्ते में अनबन प ...और पढ़ें

HighLights
सनी और शरवरी के ब्रेकअप का कारण करियर में असमानता
शरवरी वाघ का करियर रॉकेट की रफ्तार से आगे बढ़ा
सनी कौशल से ज्यादा शरवरी की स्टार वैल्यू बढ़ी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। विक्की कौशल (Vicky Kaushal) के छोटे भाई सनी कौशल (Sunny Kaushal) अपने भाई की तरह की एक टैलेंटेड एक्टर हैं। उन्होंने साल 2016 में कॉमेडी ड्रामा फिल्म सनसाइन म्यूजिक टूर एंड ट्रेवल्स से बॉलीवुड डेब्यू किया। उस दौरान शरवरी वाघ उनकी गर्लफ्रेंड थीं।
दोनों ने साल 2020 में कबीर खान की मिनी-सीरीज 'द फॉरगॉटन आर्मी आजादी के लिए' में साथ काम किया था। उसी दौरान उन्होंने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। हालांकि अच्छी रेटिंग के बावजूद इस फिल्म को लोग जल्द ही भूल गए।
यह भी पढ़ें- 'खूबसूरत और इमोशनल फिल्म,' पाकिस्तानी फिल्ममेकर को पसंद आई इम्तियाज अली की Main Vaapas Aaunga
सनी कौशल के करियर की बेस्ट फिल्में
सनी कौशल ने अपने एक दशक लंबे करियर में रीमा कागती की स्पोर्ट्स ड्रामा 'गोल्ड' (2018), 'शिद्दत' (2021), 'चोर निकल के भागा' (2023) और 'फिर आई हसीन दिलरुबा' (2024) जैसी कई फिल्मों में काम किया और तारीफ हासिल की। एक बीच इनका रिश्ता चला लेकिन फिर साल 2025 में खबर आई कि दोनों अलग हो गए हैं।
-1781771662768.jpg)
क्यों हुआ शरवरी और सनी का ब्रेकअप?
अब फ्री प्रेस जनरल की एक रिपोर्ट के मुताबिक शरवरी और सनी कौशल के ब्रेकअप की वजह करियर के उतार-चढ़ाव और पर्सनल सक्सेस में अंतर है। दूसरी तरफ, सनी कौशल की गर्लफ्रेंड शरवरी वाघ का करियर पिछले कुछ समय में रॉकेट की रफ्तार से आगे बढ़ा। यशराज फिल्म्स (YRF) जैसे बड़े बैनर की फिल्म में काम करने के बाद उन्होंने मुंज्या और नेटफ्लिक्स की फिल्म महाराजा में काम किया। इन फिल्मों की ब्लॉकबस्टर कामयाबी ने शरवरी को रातों-रात फिल्म इंडस्ट्री की सबसे डिमांडिंग एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार कर दिया।
खबरें और भी
-1781771681138.jpg)
बड़ी है शरवरी वाघ की स्टार वैल्यू
हाल ही में वो इम्तियाज अली की फिल्म मैं वापस आऊंगा में वेदांग रैना के साथ नजर आईं। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को खूब तारीफ मिली। शरवरी जल्द ही आलिया भट्ट के साथ YRF यूनिवर्स की अल्फा में नजर आएंगी। एक करीबी सूत्र ने इस बात का खुलासा करते हुए कहा, 'आज के समय में सनी के मुकाबले शरवरी की स्टार वैल्यू और लोकप्रियता कहीं ज्यादा है। यही वजह रही कि दोनों के बीच अनबन और अजीब सी स्थिति पैदा होने लगी और इनका ब्रेकअप हो गया।