विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 28, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

2018 में सनी लियोनी शुरू कर रही हैं तमिल फ़िल्मों में पारी, देखिए पहली फ़िल्म का पोस्टर

By Manoj VashisthEdited By:
Updated: Sun, 31 Dec 2017 08:20 AM (IST)

सनी की ये फ़िल्म बिग बजट प्रोजेक्ट है और उन्होंने इसके लिए 150 दिन दे दिये हैं। इस दौरान वो फ़िल्म के लिए ज़रूरी स्किल्स की ट्रेनिंग लेंगी।

2018 में सनी लियोनी शुरू कर रही हैं तमिल फ़िल्मों में पारी, देखिए पहली फ़िल्म का पोस्टर
2018 में सनी लियोनी शुरू कर रही हैं तमिल फ़िल्मों में पारी, देखिए पहली फ़िल्म का पोस्टर

मुंबई। नए साल में सनी लियोनी कुछ नया करने जा रही हैं। 2018 में सनी दक्षिण भारतीय फ़िल्मों की लीड एक्ट्रेस बनकर पर्दे पर आएंगी। सनी की डेब्यू तमिल फ़िल्म का टाइटल और लोगो सामने आया है।

सनी ने एक वीडियो जारी करके फ़िल्म के टाइटल का खुलासा किया है। फ़िल्म का टाइटल वीरमादेवी (Veeramadevi) रखा गया है। सनी टाइटल रोल निभा रही हैं। ये बाहुबली जैसी पीरियड फ़िल्म है और सनी एक वीरांगना के किरदार में दिखेंगी। सनी ने इससे पहले एक अन्य वीडियो में इस फ़िल्म में अपने रोल के बारे में जानकारी दी थी। सनी ने कहा था, ''मैं इस पीरियड फ़िल्म को साइन करके ख़ुश हूं। मैं हमेशा से ही कुछ ऐसा ही करना चाहती थी, जिसमें युद्ध कौशल, तलवारबाज़ी और फ़ाइटिंग हो। मुझे कुछ अलग करने का मौक़ा मिले।'' 

यह भी पढ़ें: Year Wrap Up- अगर ना होते ये सीक्वल्स तो डूब जाती बॉलीवुड की नैया

वीरमादेवी वॉर फ़िल्म है, जो तमिल के अलावा तेलुगु, मलयालम और हिंदी में बनायी जा रही है। हिंदी सिनेमा में अपनी सेंसुअसनेस के लिए मशहूर रहीं सनी इस फ़िल्म में तलवारबाज़ी और घुड़सवारी करती दिखेंगी। सनी ने बताया कि ये उनकी पूरी तरह से पहली साउथ इंडियन फ़िल्म है, सिर्फ़ एक गाना नहीं। उनका किरदार काफ़ी स्ट्रांग है। ये ऐसा किरदार है, जो कोई भी औरत निभाना चाहेगी। कुछ रिपोर्ट्स में ये भी कहा गया था कि सनी लियोनी अपने अतीत और एडल्ट एक्ट्रेस वाली इमेज से छुटकारा पाने के लिए ऐसी फ़िल्में कर रही हैं, जिनमें उनका सिडक्टिव रूप नज़र ना आये, पर सनी इमेज बदलने वाली ख़बरों को सही नहीं मानतीं।

यह भी पढ़ें: साल 2017 की सबसे सक्सेसफुल फ़िल्म बाहुबली2 का ये सीक्रेट होश उड़ा देगा

 

उन्होंने कहा था, ''कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि ये फ़िल्म मैं इमेज चेंज करने के लिए कर रही हूं, लेकिन मैं इन बातों में यक़ीन नहीं करती। मेरा मानना है कि हर क़दम बेहतरी के लिए होता है। मैं जैसी हूं, वैसी अच्छी हूं। मैं ख़ुद को बदलने नहीं जा रही।'' इस फ़िल्म को स्टीव्स कॉर्नर प्रोड्यूस कर रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: 2018 में भी नहीं थमेगा सिलसिला, होने वाली है सीक्वल्स की बारिश

सनी की ये फ़िल्म बिग बजट प्रोजेक्ट है और उन्होंने इसके लिए 150 दिन दे दिये हैं। इस दौरान वो फ़िल्म के लिए ज़रूरी स्किल्स की ट्रेनिंग लेंगी। बताते चलें कि सनी अभी तक 5 तेलुगु, कन्नड़ और तमिल गानों में कैमियो कर चुकी हैं। उनकी ताज़ा हिंदी फ़िल्म तेरा इंतज़ार एक दिसंबर को रिलीज़ हुई है, जिसमें वो अरबाज़ ख़ान के अपोज़िट हैं।