Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sunny Leone को शूटिंग के दौरान लगी चोट, दर्द से जोर-जोर से चिल्लाई एक्ट्रेस

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Tue, 31 Jan 2023 02:57 PM (IST)

    Sunny Leone Video फिल्म सेट पर अक्सर सितारें शूटिंग के दौरान घायल हो जाते हैं। ऐसा ही कुछ सनी लियोनी (Sunny Leone) के साथ हुआ। सनी को फिल्म कोटेशन ग ...और पढ़ें

    Sunny Leone, Sunny Leone Injured, Sunny Leone Injury, Sunny Leone Video, Sunny Leone Movies,
    Sunny Leone, Sunny Leone Injured, Sunny Leone Injury, Sunny Leone Video, Sunny Leone Movies,

    नई दिल्ली, जेएनएन। Sunny Leone Video: बॉलीवुड स्टार्स अपनी फिल्म के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। अक्सर देखा जाता है कि सेलेब्स अपनी फिल्म के सीन को अच्छा करने की खातिर के शूट के दौरान एक्टर जान हथेली पर रखकर शूटिंग करते हैं।

    किसी भी खतरनाक स्टंट सीन को शूट करने के दौरान एक्‍टर्स को पूरी तरह सेफ रखने के लिए कई तरह की व्यवस्था की जाती हैं, लेकिन इसके बाद भी वो कभी-कभी सेलेब्स हादसे का शिकार हो जाते हैं। ऐसा ही कुछ  एक्ट्रेस सनी लियोनी  (Sunny Leone) के साथ हुआ।

    फिल्म के सेट पर लगी सनी को चोट

    दरअसल, इन दिनों सनी अपनी आने वाली फिल्म 'कोटेशन गैंग' की शूटिंग कर रही है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। वहीं अब एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमे उनके पैर पर चोट लगी नजर आ रही है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone)

    उनके पैर के अंगूठे से खून निकलता दिखाई दे रहे हैं। हालांकि सनी लियोन को ज्यादा गंभीर चोट नहीं आई है। ऐसे में उनकी टीम स्प्रे कर उनका इलाज करती दिखाई दे रही है। वीडियो में सनी  फिल्म के गेटअप में नजर आ रही हैं, जिसे पहचान पाना थोड़ा मुश्किल हो रहा है।

    खबरें और भी

    दर्शकों को पसंद आया  'कोटेशन गैंग' का ट्रेलर

    हाल ही में   'कोटेशन गैंग' का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। इस फिल्म में जैकी श्रॉफ भी नजर आने वाले हैं। 'कोटेशन गैंग' एक धांसू क्राइम थ्रिलर है। फिल्म की कहानी गैंगवॉर के आसपास घूमती लग रही है। ये अलग-अलग गैंग्स की कहानी लग रही है जो मुंबई, चेन्नई और कश्मीर में फैले हुए हैं।  

    4 भाषा में रिलीज होगी फिल्म

    सनी लियोनी 'कोटेशन गैंग' में जैसी खतरनाक नजर आई थी। 'कोटेशन गैंग' तमिल फिल्म है जिसे अपनी ऑरिजिनल भाषा के साथ-साथ हिंदी, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में भी रिलीज होगी। विष्णु कन्नन, डायरेक्टर होने के साथ-साथ 'कोटेशन गैंग' के प्रोड्यूसर भी हैं।

    यह भी पढ़ें- Janhvi Kapoor: करण जौहर की पार्टी से इस शख्स के साथ निकलीं जाह्नवी कपूर, पैपराजी को देख हुईं शर्म से लाल

    यह भी पढ़ें- Pathaan के धुआंधार एक्शन के बीच यह डॉक्युमेंट्री दिखाएगी यशराज की रोमांटिक साइड, नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज