Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sunny Leone को मुंबई की बारिश से हुआ भारी नुकसान, एक्ट्रेस को खोनी पड़ी अपनी महंगी गाड़ियां

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Wed, 09 Aug 2023 04:08 PM (IST)

    Sunny Leone सनी ने बॉलीवुड में कुछ फिल्म्स की और कई मूवीज में आइटम सॉन्ग भी किए। इसी बीच अब सनी का एक इंटरव्यू वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने मुंबई ...और पढ़ें

    Mumbai rains, Sunny Leone expensive cars Photo Credit Instagram
    Mumbai rains, Sunny Leone expensive cars Photo Credit Instagram

    HighLights

    1. मुंबई की बारिश ने सनी लियोनी का किया नुकसान
    2. मुंबई की बारिश में खराब हुई एक्ट्रेस की तीन कार
    3. कार खराब होने के बाद रो पड़ी थी सनी लियोनी

     नई दिल्ली, जेएनएन। Sunny Leone: बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी हमेशा अपनी बोल्ड अदाओं के चलते सुर्खियों में रहती हैं। सनी ने इंडिया में अपने करियर की शुरुआत टीवी के फेमस शो बिग बॉस से की थी। बिग बॉस के बाद एक्ट्रेस को फिल्मों में काम मिला। उन्होंने बॉलीवुड में कुछ फिल्म्स की और कई मूवीज में आइटम सॉन्ग भी किए। इसी बीच अब सनी का एक इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने मुंबई शहर की बारिश के बारे में बात की है।

    मुंबई में बारिश देखकर हैरान थी सनी लियोनी

    सभी जानते हैं मुंबई शहर में हर साल सबसे ज्यादा बारिश होती है और कभी-कभी आसमान से बरसने वाला ये पानी वहां के लोगों के लिए एक बड़ी मुसीबत बन जाता है। ऐसा ही कुछ सनी के साथ भी हुआ। एक इंटरव्यू में सनी ने अपने करियर के शुरुआती दिनों को याद करते हुए बताया कि, इस शहर की बारिश और बाढ़ ने उनका काफी नुकसान किया है।  

    इस बार मुंबई की बारिश ने हाहाकार मचा दिया था। ट्रैफिक जाम और बाढ़ जैसी समस्याएं हो गई थीं। उन्होंने आगे कहा कि, जब मैं पहली बार काम के लिए मुंबई शहर में आईं, तो यह देखकर हैरान रह गईं कि यहां कितनी बारिश होती है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone)

    सनी लियोनी ने मुंबई की बारिश में खोई अपनी कारें

    सनी लियोनी ने बताया कि वह समंदर के बहुत करीब रहती थी और उस समय उसकी दीवारों से पानी टपकता था, जिसके चलते उसकी कई चीजों में नमी आ गई थी। सनी ने आगे बताया कि मानसून के कारण उनकी तीन कार खराब हो गई थी। उनमें से दो एक ही दिन में बह गईं और उनमें से एक 8 सीटों वाली मर्सिडीज थी। उन्होंने बताया कि बारिश में कारें खो देने के बाद वो बुरी तरह रो पड़ीं क्योंकि जब आप भारत में एक्सपोर्ट कारें खरीदते हैं तो आपको उस पर भारी टैक्स चुकाना पड़ता है।

    खबरें और भी

    इतने सालों से मुंबई शहर में रह रही सनी अब यहां कि मुंबई और मौसम को अच्छी तरह समझ चुकी हैं। उन्होंने अब एक मेड इन इंडिया ट्रक भी खरीदा है जिसे खासतौर पर बारिश से बचाव के लिए बनाया गया है। इस दौरान एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि उन्हें बारिश पसंद है, लेकिन तब जब वह घर के अंदर होती हैं।