Netflix की 'स्ट्रेंजर थिंग्स' से हुई सूर्या की Karuppu की तुलना, थिएटर में एक्टर का अवतार देख क्रेजी हुए फैंस
थिएटर के क्लिप्स वायरल होने के बाद, Suriya के 'करुप्पु' लुक की तुलना ऑनलाइन नेटफ्लिक्स की Stranger Things से की जाने लगी है। ...और पढ़ें

सूर्या के अवतार की वेक्ना से हुई तुलना

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सूर्या की फिल्म 'करुप्पु', जो कई रुकावटों का सामना करने के बाद आखिरकार सिनेमाघरों तक पहुंची, ने दर्शकों के बीच जबरदस्त प्रतिक्रियाएं पैदा की हैं। फैन्स एक तरफ बड़े पर्दे पर एक्टर की वापसी का जश्न मना रहे हैं, तो वहीं सोशल मीडिया यूज़र्स इसकी तुलना नेटफ्लिक्स सीरीज़ 'स्ट्रेंजर थिंग्स' से कर रहे हैं।
सूर्या के अवतार की वेक्ना से तुलना
सिनेमाघरों से फैन्स द्वारा शूट किए गए कई वीडियो ऑनलाइन वायरल हो गए हैं, जिनमें दर्शक फिल्म में सूर् (Suriya) या के 'देवता जैसे' अवतार और उस फैंटेसी ड्रामा में 'वेक्ना' (Vecna) के बीच दिखने वाली समानताओं की ओर इशारा कर रहे हैं। यह चर्चा तब और तेज हो गई है, जब फिल्म के क्लिप्स और तस्वीरें X पर लगातार शेयर की जा रही हैं।
Vecna who???
— 🅹🅿 (@jayaprakashtpm) May 17, 2026
*tha KARUPPU DA🔥 pic.twitter.com/crqmJ1mmhM
यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 की तरह बॉक्स ऑफिस पर आई Karuppu की आंधी, तीसरे दिन धमाकेदार रहा कलेक्शन
एक फैन ने 'करुप्पु' (Karuppu) का एक स्टिल शेयर किया, जिसमें लाल आसमान के बीच बिजली चमकती दिख रही थी, और लिखा, 'करुप्पु में वेकना का प्यारा सा कैमियो (sic)।' एक दूसरे यूज़र ने भी वही वीडियो शेयर किया और लिखा, 'वेकना कौन??? ये तो करुप्पु है।'
एक और दर्शक भी इस तुलना में शामिल हो गए और लिखा, ‘मुझे भी यही लगा। सूर्या वेकना के रूप में और तृषा इलेवन के रूप में।’
कैसा है सूर्या का ये अवतार
जिस सीक्वेंस की चर्चा हो रही है, उसमें सूर्या एक स्थानीय देवता, करुपसामी के रूप में नजर आ रहे हैं। दर्शकों ने फिल्म में कई ऐसे पलों की ओर भी इशारा किया है जिनमें जबरदस्त रेड बैकग्राउंड और नियॉन लाइटिंग दिखाई देती है; कई लोगों का कहना है कि इन तत्वों ने उन्हें 'स्ट्रेंजर थिंग्स' के वेकना से जुड़ी दृश्य-दुनिया की याद दिला दी।
खबरें और भी
I thought the same.
— soan ⏾ (@Soanu_) May 18, 2026
Suriya as Vecna & Trisha as Eleven 😂 https://t.co/BfmmrjEMa0
फिल्म की कहानी
इस फिल्म में, सूर्या ने सरवनन का किरदार निभाया है, जो एक वकील है और स्थानीय देवता करुप्पुसामी का रूप धारण कर लेता है। कहानी एक बेबस पिता और बेटी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्हें लूट लिया जाता है और वे एक भ्रष्ट कानूनी व्यवस्था में फंस जाते हैं।
करुप्पु में सूर्या के साथ तृषा कृष्णन ने अहम किरदार निभाया है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। वीकेंड पर फिल्म 28 करोड़ से ज्यादा की कमाई की।