विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सुशांत सिंह राजपूत के छिछोरे फिल्म के को-एक्टर को उनकी मौत पर नहीं हुआ विश्वास, बोले- 'वो खुदकुशी नहीं...'

Updated: Sun, 31 May 2026 08:30 AM (IST)

सुशांत सिंह राजपूत के 'छिछोरे' को-एक्टर शिशिर शर्मा ने उनकी मौत पर हैरानी जताई है। शिशिर ने कहा कि उन्हें ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूज इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर्स में से एक थे। साल 2020 में उन्होंने मुंबई स्थित अपने घर में खुदखुशी कर ली थी। हालांकि सुशांत की मौत को लेकर अभी तक कोई थ्योरी साफ नहीं हो पाई है।

इसको लेकर समय-समय पर कई सारी कहानियां आती रहती हैं और कई फैंस का मानना है कि उनका मर्डर हुआ था। इस मामले में सीबीआई जांच भी की गई लेकिन अभी तक कोई नतीजा निकलकर नहीं आया।

यह भी पढ़ें- वही चेहरा..वही मासूमियत...Sushant Singh Rajput के हमशक्ल को देख चकराया इंटरनेट, फैंस बोले- कुदरत का करिश्मा

शिशिर शर्मा को नहीं हुआ विश्वास

अब सुशांत संग फिल्म छिछोरे में काम कर चुके एक्टर शिशिर शर्मा ने इस मामले को फिर से चर्चा में ला दिया है। शिशिर का कहना है कि उन्हें कभी विश्वास ही नहीं हुआ कि सुशांत सुसाइड भी कर सकता है। उन्होंने कभी इस बात को माना ही नहीं।

शिशिर ने सिद्धार्थ कनन के पॉडकास्ट पर बातचीत में कहा कि सुशांत ऐसा आदमी था ही नहीं जो इस तरह का कदम उठाए। एक्टर ने उन्हें एक सुलझा हुआ इंसान बताया। शिशिर ने उस दिन को भी याद किया जब उन्हें खबर मिली कि सुशांत का निधन हो गया है।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Siddharth R Kannan (@sid_kannan)

एक्टर को खबर से लगा सदमा

शिशिर ने बताया कि 14 जून को शाम करीब 4 बजे उन्हें सुशांत की मौत की खबर मिली। उस पल को याद करते हुए उन्होंने कहा, "मैं अपने आंसू नहीं रोक पाया। यह बहुत मुश्किल था।" उन्होंने आगे कहा कि खबर सुनकर उन्हें गहरा सदमा लगा और वे यह सोचकर हैरान रह गए कि इतने प्रतिभाशाली अभिनेता की मौत कैसे और क्यों हुई। शिशिर ने आगे कहा- कोई तो कारण होगा ऐसे कोई खुशखुशी थोड़ी ही कर लेता है।

 

सुशांत सिंह राजपूत 14 जून, 2020 को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने आवास पर मृत पाए गए थे। उनकी मृत्यु से पूरे देश को सदमा लगा। मीडिया में भी इस खबर की खूब कवरेज हुई और मुंबई पुलिस, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) और केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा कई जांचें हुई। सुशांत ने शुद्ध देसी रोमांस, डिटेक्टिव व्योमकेश बक्शी, एमएस धोनी, छिछोरे, केदारनाथ और दिल बेचारा जैसी फिल्मों में काम किया।

यह भी पढ़ें- Sushant Singh Rajput की एक्स गर्लफ्रेंड ने छोड़ा इंस्टाग्राम, सोशल मीडिया के शोर से हुईं परेशान