Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sushmita Sen Video: EX ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल का हाथ थामे दिखीं सुष्मिता सेन, वीडियो हुआ वायरल

    By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
    Updated: Wed, 08 Nov 2023 10:23 AM (IST)

    Sushmita Sen-Rohman shawl Video बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस के बारे में चर्चा की जाए तो उसमें सुष्मिता सेन का नाम जरूर शामिल होगा। हाल ही वेब सीरीज आर्य ...और पढ़ें

    वायरल हुआ सुष्मिता सेन का लेटेस्ट वीडियो (Photo Credit-Instagrma)
    वायरल हुआ सुष्मिता सेन का लेटेस्ट वीडियो (Photo Credit-Instagrma)

    HighLights

    1. सुष्मिता सेन का लेटेस्ट वीडियो आया सामने
    2. रोहमन शॉल के साथ दिखाई दे रही हैं
    3. इस प्रोड्यूसर की दिवाली पार्टी में पहुंची सुष्मिता

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Sushmita Sen Ex Boyfriend Rohman Shawl Video: हिंदी सिनेमा की दिग्गज अदाकाराओं के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें सुष्मिता सेन का नाम जरूर शामिल होगा। सुष्मिता इंडस्ट्री की वो एक्ट्रेस हैं, जो अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में आई वेब सीरीज 'आर्या 3' से फैंस का दिल जीतने वालीं सुष्मिता सेन का एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में सुष्मिता अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल का हाथ थामे हुए नजर आ रही हैं।

    सुष्मिता सेन का लेटेस्ट वीडियो आया सामने

    अपनी लव लाइफ को लेकर सुष्मिता सेन बीते समय में काफी चर्चित रही हैं। एक्टिंग करियर से ज्यादा उनके अफेयर्स और रिलेशनशिप पर खूब चर्चा हुई है। इस बीच सुष्मिता का एक लेटेस्ट वीडियो जमकर सुर्खियां बटोर रहा है। दरअसल वूम्पला ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं सुष्मिता सेन अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल का हाथ थामे हुए नजर आ रही हैं।

    इतना ही नहीं वीडियो में आगे साफ देखा जा सकता है कि रोहमन और सुष्मिता एक साथ पैपराजी को फोटो के लिए पोज देती हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान सुष्मिता सेन रोहमन से काफी क्लोज भी होती दिखीं। इस वीडियो को देखने के बाद अब ये चर्चा काफी तेज हो गई है कि शायद सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल का पैचअप हो गया है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Voompla (@voompla)

    हालांकि अभी तक इन दोनों की तरफ से अपने रिश्ते को लेकर कोई भी जिक्र नहीं किया गया है। ये पहला मौका नहीं हैं जब सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल इस तरह से एक दूसरे के साथ स्पॉट हुए हैं। आलम ये है कि सुष्मिता सेन का ये वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

    खबरें और भी

    इस प्रोड्यूसर की दिवाली पार्टी में पहुंची सुष्मिता

    सुष्मिता सेन का ये वीडियो दिवाली पार्टी के दौरान का है। दरअसल बीती रात सुष्मिता सेन अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ बॉलीवुड फिल्म निर्माता विशाल गुरानी की दिवाली पार्टी में शिरकत की है। विशाल के इस दिवाली बैश में सुष्मिता सेन के अलावा अन्य कई बॉलीवुड सितारे भी नजर आए हैं।

    ये भी पढ़ें- Sushmita Rohman Video: क्या सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल का हुआ पैचअप? एक्स ब्वॉयफ्रेंड संग दिखीं एक्ट्रेस