यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Sushmita Sen को डॉक्टरेट की उपाधि से किया गया सम्मानित, 'ताली' एक्ट्रेस ने कुछ यूं बयां की खुशी
Sushmita Sen एक्ट्रेस सुष्मिता सेन को हाल ही में डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया। एक्ट्रेस ने एक पोस्ट में इसका जिक्र किया और बताया कि वह क्यों ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Sushmita Sen: बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'ताली' को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस बीच एक्ट्रेस को डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर खुशी जाहिर करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है।
सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) एक्टिंग के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अपने चाहने वालों के साथ हर बात शेयर करती हैं। हाल ही में, उन्हें डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया और एक्ट्रेस ने ये खुशी अपने चाहने वालों के साथ शेयर की।
सुष्मिता सेन को मिली डॉक्टरेट की उपाधि
दरअसल, सुष्मिता सेन को टैक्नो इंडिया यूनिवर्सिटी पश्चिम बंगाल की तरफ से डी. लिट. (डॉक्टर आफ लेटर्स) की उपाधि से सम्मानित किया गया। एक्ट्रेस ने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। साथ ही अपनी खुशी जाहिर की है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'क्या सम्मान है!! मुझे मानद डी. लिट की उपाधि से सम्मानित करने के लिए टेक्नो इंडिया यूनिवर्सिटी और श्री नारायण मूर्ति को धन्यवाद।'
What an honour!!❤️ Thank you Techno India University & Shri Narayana Murthy for conferring upon me the Honorary D. Litt 🙏
My father @ssen595 who received the Doctorate on my behalf in Kolkata, hasn’t stopped praising all the faculty members of the university & just how well the… pic.twitter.com/2nlfoVeNGA
— sushmita sen (@thesushmitasen) August 11, 2023
सुष्मिता सेन इसलिए खुद नहीं ले पाईं उपाधि
सुष्मिता सेन ने आगे बताया कि उनके पिता ने उनकी जगह इस सम्मान को स्वीकार किया। एक्ट्रेस ने लिखा, 'मेरे पिता, जिन्होंने कोलकाता में मेरी ओर से डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की, उन्होंने विश्वविद्यालय के सभी फैकल्टी मेंबर्स और दीक्षांत समारोह के आयोजन की खूब प्रशंसा की। इतना दयालु होने के लिए आप सभी को धन्यवाद!!'
सुष्मिता सेन वीडियो में माफी मांगती हुई सुनी जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें वायरल फीवर हो गया था, इसी वजह से डॉक्टर्स ने उन्हें ट्रेवल करने से मना किया था।
खबरें और भी
कब रिलीज होगी सुष्मिता सेन की ताली?
सुष्मिता सेन की अपकमिंग मूवी 'ताली' (Taali) 15 अगस्त को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर रिलीज होगा। मूवी में वह किन्नर का किरदार निभाती हुई दिखाई देंगी। ये मूवी ट्रांसजेंडर श्रीगौरी सावंत की बायोग्राफी है। जियो सिनेमा पर ये हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़, मराठी, बंगाली और भोजपुरी में स्ट्रीम होगा। मूवी के ट्रेलर और टीजर को काफी पसंद किया गया था।