यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Sushmita Sen ने Rohman Shawl संग डेटिंग की खबरों के बीच बताया शादी का प्लान, बोलीं- 'मैं इसमें विश्वास करती हूं'
Sushmita Sen Opens Up On Marriage Plans पिछले काफी समय से सुष्मिता सेन 15 साल छोटे मॉडल रोहमन शॉल को डेट कर रही हैं। हालांकि साल 2021 में इस कपल के ब ...और पढ़ें

HighLights
- 'आर्या अंतिम वार' में आएंगी नजर में नजर आएंगी सुष्मिता सेन
- सुष्मिता सेन ने शादी की प्लान पर तोड़ी चुप्पी
- रोहमन शॉल को कर रही हैं डेट
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Sushmita Sen Opens Up On Marriage Plans: बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रही हैं। एक्ट्रेस का नाम शादीशुदा मर्द से लेकर कम उम्र तक के लड़कों तक जुड़ चुका है, लेकिन अभी तक एक्ट्रेस को कोई हमसफर नहीं मिला।
पिछले काफी समय से सुष्मिता 15 साल छोटे मॉडल रोहमन शॉल को डेट कर रही हैं। हालांकि, साल 2021 में इस कपल के ब्रेकअप की खबर सामने आईं थी, लेकिन कुछ महीनों बाद फिर दोनों एक हो गए। अब एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में अपने सेटल होने को लेकर खुलकर बात की है।
यह भी पढ़ें- Aarya 3 Trailer: बेहद खतरनाक होगा इस बार शेरनी का आखिरी वार, Sushmita Sen की सीरीज इस दिन OTT पर होगी रिलीज
सुष्मिता सेन ने क्या कहा?
फिल्म कंपेनियन को दिए इंटरव्यू में सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) ने अपनी वाइफ को लेकर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि, “मुझे पता है कि पूरी दुनिया सोचती है कि इस स्टेज पर आकर सेटल हो जाना चाहिए, लेकिन मैं इसकी परवाह नहीं करती। ऐसा नहीं है कि मैं इस रिश्ते का सम्मान नहीं करती। मैं शादी पर विश्वास करती हूं।
मुझे कुछ अविश्वसनीय लोगों को जानने का सौभाग्य मिला है, जिनमें मेरे (आर्या) निर्देशक (राम माधवानी) और मेरी निर्माता (अमिता माधवानी) शामिल हैं, जो उन सबसे खूबसूरत जोड़ों में से एक हैं जिन्हें मैं जानती हूं, लेकिन मैं दोस्ती में बड़ा विश्वास रखती हूं और यदि वह अस्तित्व में है, तो चीजे घटित हो सकती हैं, लेकिन वह सम्मान और दोस्ती बहुत-बहुत महत्वपूर्ण है। इसलिए मैं आजादी की परवाह करती हूं।
खबरें और भी
जल्द 'आर्या अंतिम वार' में आएंगी नजर
यह भी पढ़ें- Aarya 3: आखिरी बार पंजे निकालने आ रही हैं Sushmita Sen, रिलीज डेट के साथ 'आर्या 3 अंतिम वार' का टीजर हुआ रिलीज
बीते दिनों सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) की वेब सीरीज आर्या सीजन 3 का नया टीजर रिलीज हुआ था। ये सीरीज 9 फरवरी को डिज्नी+हॉटस्टार पर रिलीज होने जा रहा है। एक बार फिर सुष्मिता का दमदार एक्शन करते हुए खूंखार अवतार देखने को मिलेगा। ये आर्या का आखिरी पार्ट है, जिसमें सुष्मिता अपने दुश्मनों से लड़ती नजर आएंगी।