Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sussanne Khan ने एक्स ससुर राकेश रोशन को किया बर्थडे विश, फोटो शेयर कर लिखा- 'जन्मदिन मुबारक हो पापा'

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Wed, 06 Sep 2023 04:37 PM (IST)

    Sussanne Khan Wish Rakesh Roshan राकेश रोशन (Rakesh Roshan) आज अपना 74वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर डायरेक्टर को ढेर सारी बधाईयां भी मिल र ...और पढ़ें

    Sussanne Khan And Rakesh Roshan Photo Credit Instagram
    Sussanne Khan And Rakesh Roshan Photo Credit Instagram

    HighLights

    1. राकेश रोशन मना रहे हैं 74वां जन्मदिन
    2. राकेश रोशन को सुजैन खान ने दी बधाई
    3. 'जन्मदिन मुबारक हो प्यारे पापा'- सुजैन खान

     नई दिल्ली, जेएनएन। Sussanne Khan Wish Rakesh Roshan: बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर राकेश रोशन को कहो ना प्यार है, कोई मिल गया, कृष और कृष 3 जैसी सुपरहिट फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। आज यानी 6 सितंबर को डायरेक्टर अपना 74वां जन्मदिन मना रहे हैं।

    इस खास मौके पर डायरेक्टर को ढेर सारी बधाईयां भी मिल रही है। इस बीच राकेश रोशनको सुजैन खान ने भी जन्मदिन की बधाई दी है। सुजैन ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर डायरेक्टर की फोटो शेयर कर उन्हें विश किया है।

    राकेश रोशन को सुजैन खान ने कहा पापा

    एक वक्त था जब सुजैन खान बॉलीवुड के रोशन परिवार की बहू बनीं थी। उनका अपने ससुर राकेश संग बेहद खास रिश्ता था। हालांकि ऋतिक रोशन से तलाक के बाद सुजैन रोशन परिवार की बहू तो नहीं रही, लेकिन उनका डायरेक्टर राकेश रोशन (Rakesh Roshan) संग रिश्ता आज भी काफी गहरा है। वह उन्हें आज भी पापा कहती है। सुजैन ने राकेश रोशन को पापा कहते हुए जन्मदिन की बधाई दी हैं।

    सुजैन खान का खास पोस्ट

    सुजैन ने बुधवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फैमिली फोटो शेयर की, जिसमें उनके दोनों बेटे रिहान और रिदान और पूर्व ससुर राकेश रोशन के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा, , “जन्मदिन मुबारक हो प्यारे पापा.. भगवान आपको एक शानदार साल का आशीर्वाद दें ”।  

    खबरें और भी

    दोस्तों के साथ राकेश ने मनाया अपना जन्मदिन

    राकेश ने अपने इंस्टाग्राम पर बर्थडे सेलिब्रेशन का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपनी जीतेंद्र और प्रेम चोपड़ा समेत कई यार-दोस्त नजर आ रहे हैं। केक कटिंग पर सभी लोग  बार-बार दिन ये आए गाना भी गाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के कैप्शन में राकेश ने लिखा, 50 साल की दोस्ती। जीतू और दोस्तों को मेरे जन्मदिन पर लाने के लिए धन्यवाद। 

    View this post on Instagram

    A post shared by Rakesh Roshan (@rakesh_roshan9)

    राकेश रोशन का करियर

    राकेश रोशन का जन्म 6 सितंबर 1949 को मुंबई में हुआ था। उन्हें इंडस्ट्री में डायरेक्टर के साथ-साथ बतौर एक्टर, निर्माता, लेखक और संगीतकार के रूप में भी काम किया है। उन्होंने सीमा, मन मंदिर, खूबसूरत, आंखों आंखों में, बुनियाद, झूठा कहीं का जैसी फिल्मों में काम भी किया है।