Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Swara Bhasker Baby Bump: मम्मी बनने जा रहीं स्वरा भास्कर, एयरपोर्ट पर शॉर्ट ड्रेस में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Sat, 17 Jun 2023 08:19 PM (IST)

    Swara Bhasker Pregnancy जल्द स्वरा भास्कर और फहाद अहमद के घर किलकारियां गूंजने वाली हैं। इसी बीच एक्ट्रेस का एक नया वीडियो सामने आया है। गुड न्यूज शे ...और पढ़ें

    Swara Bhasker Pregnancy, Swara Bhasker Baby Bump Photo Credit Instagram
    Swara Bhasker Pregnancy, Swara Bhasker Baby Bump Photo Credit Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Swara Bhasker Pregnancy: बॉलीवुड हीरोइन स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) ने इसी साल मार्च में समाजवादी पार्टी के नेता फहाद अहमद संग शादी रचाई थी। वहीं अब शादी के कुछ महीने बाद ही एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ गुड न्यूज शेयर की।

    जल्द स्वरा भास्कर और फहाद अहमद के घर किलकारियां गूंजने वाली हैं। इसी बीच एक्ट्रेस का एक नया वीडियो सामने आया है। गुड न्यूज शेयर करने के बाद स्वरा पहली बार मीडिया के सामने आई।

    शौहर संग एयरपोर्ट पर नजर आईं स्वरा

    शनिवार शाम स्वरा भास्कर और फहाद अहमद को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान एक्ट्रेस ब्लैक शॉर्ट ड्रेस में बेबी बंप फ्लॉन्ट करते नजर आई। एक्ट्रेस ने मीडिया में बेबी बंप के साथ कई पोज दिए।

    कुछ इस अंदाज में सुनाई थी गुड न्यूज

    स्वरा भास्कर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर लिखा था, 'कई बार आपको कई सारी दुआओं का फल एक बार में ही मिल जाता है। खुश हूं, धन्य हूं और एक्साइटेड भी। साथ ही अनजान भी हूं कि अब क्या करना है क्योंकि हम अब एक नई दुनिया में कदम रख रहे हैं।' इसके साथ उन्होंने फहाद को टैग किया था और कई इमोजी से अपनी भावनाओं को बयां किया है।

    फरवरी में की थी कोर्ट मैरिज

    फरवरी में इस कपल ने कोर्ट मैरिज कर सभी को हैरान कर दिया था। इस दौरान एक्ट्रेस ने अपनी मां की साड़ी और ज्वेलरी पहनी थी। स्वरा-फहद ने 6 जनवरी को ही रजिस्ट्रेशन करा लिया था, खुलासा करीब 40 दिन बाद किया था।

    खबरें और भी

    सालों तक फहद संग रिलेशनशिप में रही स्वरा भास्कर ने कानों कान किसी को खबर नहीं होने दी थी। इस कपल की लव स्टोरी की शुरुआत साल 2019-2020 में हुए आंदोलन के दौरान हुई थी। स्वरा जोर-शोर से छात्रों के बीच नारे लगा रही थी। यहीं से दोनों के विचार मिले थे। तभी फहद के प्रोग्रेसिव रुख ने स्वरा का दिल जीत लिया था।