Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पाकिस्तानी डिजाइनर का लहंगा पहन दुल्हन बनीं Swara Bhaskar, जानें कैसे पाकिस्तान से बरेली पहुंचा वलीमा आउटफिट

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Wed, 22 Mar 2023 12:27 PM (GMT+05:30)

    Swara Bhaskar Lehenga एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने फहद अहमद संग कोर्ट मैरिज के बाद मार्च में पूरे रीति-रिवाजो से शादी की। शादी के बाद इस कपल के बरेली में ...और पढ़ें

    Swara Bhaskar, Pakistani designer lehenga, Swara Bhaskar Valima, Swara Bhaskar Valima outfit, Swara Bhaskar Wedding
    Swara Bhaskar, Pakistani designer lehenga, Swara Bhaskar Valima, Swara Bhaskar Valima outfit, Swara Bhaskar Wedding

    नई दिल्ली, जेएनएन। Swara Bhaskar Lehenga: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) ने 34 साल की उम्र में अपना घर बसा लिया है। एक्ट्रेस ने समाजवादी पर्टी के नेता फहद अहमद संग जनवरी में कोर्ट मैरिज की थी।

    वहीं मार्च में इस कपल ने पूरे रीति रिवाज के साथ शादी की। सोशल मीडिया पर शादी और प्री-वेडिंग फंक्शन की तस्वीरें और वीडियो भी साझा किए गए। स्वरा इन दिनों अपने ससुराल बरेली में है। जहां शनिवार को उनका वलीमा हुआ।

    वलीमा में पहना था पाकिस्तानी डिजाइनर का लहंगा

    इस खास मौके पर स्वरा ने पाकिस्तानी डिजाइनर अली जीशान का लहंगा पहना था, जिसके बाद से उन्होंने सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। तो वहीं कुछ लोगों के मन में भी कई तरह के सवाल खड़े हुए। आखिरकार ये लहंगा इंडिया कैसे आया? एक्ट्रेस ने इसे कैसे पसंद किया? इस तरह के सवाल न जाने कितने लोगों के मन आ रहे हैं। हालांकि इन सवालों जवाब खुद स्वरा भास्कर ने अपनी पोस्ट के जरिए दिए है।

    पाकिस्तान से कैसे बरेली पहुंचा स्वरा का लहंगा

    पति संग स्वरा भास्कर ने अपने वलीमे की कुछ तस्वीरें ट्विटर पर साझा करते हुए बताया कि उनका लहंगा कैसे भारत पहुंचा। उन्होंने लिखा, ''मेरी वलीमा आउटफिट लाहौर से दुबई, वहां से मुंबई और फिर दिल्ली से फाइनली बरेली पहुंचा। मैं अली जीशान के काम को हमेशा से पसंद करती थी।

    जब मैंने उन्हें कॉल किया कि मैं उनका डिजाइन पहनना चाहती हूं तो उन्होंने मुझे सुना और ये डिजाइन भेजा। एक्ट्रेस का ये लहंगा गोल्डन बेस पर था, जिस पर कुछ खास रंगों से कारीगरी की गई है। उनके इस लहंगे पर ब्लू, पिंक और ग्रीन कलर की डिटेलिंग की गई थी। लहंगे के साथ स्वरा ने राजस्थानी मांग टीका और स्टेटमेंट ज्वेलरी पहनी थी।

    खबरें और भी