Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Swara Bhasker Wedding: स्वरा भास्कर ने सपा के यूथ प्रेसिडेंट फहद अहमद से की शादी, वीडियो शेयर कर दी जानकारी

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Thu, 16 Feb 2023 06:12 PM (IST)

    Swara Bhasker Fahad Zirar Ahmed Wedding स्वरा भास्कर ने समाजवादी पार्टी के नेता फहद अहमद से शादी कर ली है। उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। ...और पढ़ें

    Swara Bhasker Fahad Zirar Ahmed Wedding: स्वरा भास्कर फिल्म एक्ट्रेस है।
    Swara Bhasker Fahad Zirar Ahmed Wedding: स्वरा भास्कर फिल्म एक्ट्रेस है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Swara Bhasker Fahad Ahmad Wedding: स्वरा भास्कर ने समाजवादी पार्टी के यूथ प्रेसिडेंट फहद अहमद से शादी कर ली है। उन्होंने कोर्ट मैरिज के बाद वीडियो ट्विट्टर पर शेयर किया है। उन्होंने ट्विटर पर अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया है। स्वरा भास्कर ने ट्विटर पर फैंस को खबर दी है कि उन्होंने शादी कर ली है। उन्होंने खुलासा किया कि वह समाजवादी पार्टी के महाराष्ट्र प्रदेश यूथ प्रेसिडेंट फहद अहमद से रिश्ते में थी। उन्होंने कोर्ट मैरिज की तस्वीरें भी शेयर की है। उन्होंने इस बात की जानकारी दी कि उन्होंने 6 तारीख को शादी के पेपर सबमिट कर दिए थे।

    स्वरा भास्कर ने एक वीडियो शेयर किया है

    स्वरा भास्कर ने एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने अपने रिश्ते की जानकारी दी हुई है। उन्होंने बताया कि दोनों एक प्रोटेस्ट में मिले थे, जहां वे एक दूसरे के बारे में बात करने लगे। इसके बाद दोनों ने एक बिल्ली भी साथ मिलकर अडॉप्ट की। अब दोनों ने शादी करने का निर्णय लिया।

    यह भी पढ़ें: Tunisha Sharma का रोल 'अलीबाबा' में निभाएंगी मानुल चुड़ासमा, एक्ट्रेस की पिछले वर्ष सेट पर हुई थी मौत

    स्वरा भास्कर ने फहद अहमद से शादी कर ली है

    वीडियो शेयर करते हुए स्वरा भास्कर ने गुरुवार को लिखा है, 'आप कहीं बाहर बहुत कुछ, बहुत दूर तक ढूंढते हो जबकि वह आपके पास ही होती है। हम प्यार खोज रहे थे लेकिन हमने पहले दोस्ती पाई। इसके बाद हमने एक-दूसरे को खोजा। फहद अहमद आपका मेरे दिल में स्वागत है। यह बहुत मुश्किल है लेकिन आपका है।'

    यह भी पढ़ें: Zeenat Aman 'सत्यम शिवम सुंदरम' के 'बोल्ड' लुक पर बोलीं- 'रूपा' पर अश्लीलता फैलाने का लगा था आरोप लेकिन...'

    स्वरा भास्कर को पिछली बार फिल्म 'जहां चार यार' में देखा गया था

    कई लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं। इसके पहले उन्होंने एक तस्वीर में एक आदमी के बाहों में सिर रखकर पोज दिया था। स्वरा भास्कर को पिछली बार फिल्म 'जहां चार यार' में देखा गया था। इसमें उनके अलावा पूजा चोपड़ा भी नजर आई थी। यह फिल्म 16 सितंबर 2022 को रिलीज हुई थी। फहद अहमद समाजवादी पार्टी के महाराष्ट्र प्रदेश के यूथ विंग के नेता है। वहीं, स्वरा भास्कर फिल्म एक्ट्रेस है। यह दोनों की लव मैरिज है।

    खबरें और भी