विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'दिमाग और आत्मा से मरा हुआ समाज...' Chhaava को लेकर Swara Bhaskar ने दिया विवादित बयान, उबल गया लोगों का खून

Published: Wed, 19 Feb 2025 09:06 PM (IST)

विक्की कौशल स्टारर फिल्म छावा रिलीज हो चुकी है। एक तरफ जहां लोग फिल्म की कहानी देखकर इमोशनल हो रहे ...और पढ़ें

स्वरा भास्कर ने किया छावा पर कमेंट (Photo: Instagram)
स्वरा भास्कर ने किया छावा पर कमेंट (Photo: Instagram)

HighLights

  1. स्वरा भास्कर पर निकला लोगों का गुस्सा
  2. छावा पर एक्ट्रेस ने की टिप्पणी
  3. महाकुंभ को लेकर कही ये बात

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। विक्की कौशल की फिल्म छावा 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में विक्की कौशल द्वारा निभाए गए महाराज संभाजी के रोल को लेकर उनकी काफी ज्यादा तारीफ हो रही है। हालांकि फिल्म को लेकर विवाद भी कम नहीं है।

फिल्म का सीन देखकर लोग हुए इमोशनल

फिल्म के एक सीन में जिसमें मुगलों द्वारा महाराज संभाजी महाराज को यातनाएं देते दिखाया गया है, इस पर दर्शकों ने काफी इमोशनल रिएक्शन दिया था। लोगों के आंसू नहीं रुक रहे थे और मुगलों के प्रति उनका खून खौल रहा था। लेकिन फिल्म को मिल रहे कमेंट पर स्वरा भास्कर ने एक ऐसा कमेंट कर दिया जिसमें वो फिर से बुरा फंस गई हैं। इंटरनेट यूजर्स ने एक्ट्रेस को जमकर फटकार लगाई है।

यह भी पढ़ें: दुश्मनी भूलकर Swara Bhaskar के साथ काम करने के लिए तैयार Kangana Ranaut! कभी बोला था बी ग्रेड एक्ट्रेस

स्वरा भास्कर ने क्या किया ट्वीट

स्वरा भास्कर ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा,'एक ऐसा समाज जो भगदड़ और व्यवस्था का अभाव झेल रहा है और भयानक मौतों के बाद लाशों को बुलडोजर से उठाए जाने का दृश्य देख रहा है। ऐसे में लोग फिक्शनल फिल्म में हिंदुओं के साथ 500 साल पहले हुई यातनाओं से ज्यादा क्रोधित है, ऐसी सोसाइटी दिमाग और आत्मा से मरी हुई है।

फैंस ने एक्ट्रेस को किया ट्रोल

अब स्वरा भास्कर का ये ट्वीट वायरल होते ही लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और वो उनकी जमकर आलोचना करने लगे। एक यूजर ने लिखा, एक कन्वर्टेड मोहतरमा इसलिए परेशान हैं क्योंकि एक फिल्म में ताज महल और मुगल-ए-आजम जैसी इमेजनरी फिक्शनल लव स्टोरीज की जगह कट्टर मुगलों का असल इतिहास दिखाया गया है। ये साबित करिए कि सलीम और अनारकली की कहानी असल है और औरंगजेब ने संभाजी को टॉर्चर नहीं किया था।

क्या है फिल्म की कहानी?

लक्ष्मण उतेकर द्वारा निर्देशित और मैडॉक फिल्म्स के तहत दिनेश विजान द्वारा निर्मित,छावा एक ऐतिहासिक एक्शन फिल्म है। फिल्म की कहानी मराठा साम्राज्य के संस्थापक शिवाजी महाराज के सबसे बड़े पुत्र मराठा राजा संभाजी के जीवन पर आधारित है। फिल्म में विक्की कौशल की जगह रश्मिका मंदाना भी हैं। रश्मिका ने फिल्म में महारानी येसुबाई की भूमिका निभाई है और अक्षय खन्ना औरंगजेब की भूमिका निभा रहे हैं। यह शिवाजी सावंत के मराठी उपन्यास छावा से लिया गया है। 

यह भी पढ़ें: 'मुसलमान हैं इसलिए...' संभल मामले पर अभिनेत्री Swara Bhaskar ने निकाला गुस्सा, बोलीं- सब बकवास है

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।