Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Swara Bhaskar: 'अगर गाजा में पैदा हुई होती...', बेटी संग फोटो शेयर कर स्वरा भास्कर ने लिखा इमोशनल पोस्ट

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Fri, 20 Oct 2023 09:39 PM (IST)

    Swara Bhaskar Post एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने सितंबर में बेटी को जन्म दिया है और अब वह अपनी इस नई जर्नी को एन्जॉय कर रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने सोश ...और पढ़ें

    स्वरा भास्कर ने शेयर की बेटी के साथ तस्वीर (Photo Credit: Instagram)
    स्वरा भास्कर ने शेयर की बेटी के साथ तस्वीर (Photo Credit: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Swara Bhaskar Post: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने सितंबर में बेटी को जन्म दिया है और अब वह अपनी इस न्यू जर्नी को एन्जॉय कर रही हैं। स्वरा अपनी न्यू बॉर्न बेबी के साथ इन दिनों क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन फैंस के साथ पर्सनल और प्रोफेशनल जिंदगी से जुड़ी चीजें शेयर करती रहती हैं।

    अब स्वरा भास्कर ने एक बार फिर अपनी बेटी के साथ तस्वीर शेयर कर एक लंबा-चौड़ा भावुक कर देने वाला पोस्ट लिखा है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा है कि अगर उनकी बेटी गाजा में पैदा हुई होती तो क्या होता। चलिए देखते हैं एक्ट्रेस स्वरा भास्कर का पोस्ट।

    यह भी पढ़ें: Swara Bhaskar Video: स्वरा भास्कर ने बेटी की 'छठी' पर गाया लोक गीत, वीडियो शेयर कर लिखी खास बात

    स्वरा भास्कर ने लिखा भावुक कर देने वाला पोस्ट

    स्वरा भास्कर ने आज यानी 20 अक्टूबर को अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस अपनी बेटी 'राबिया' को गोद में लेकर उसे निहारते हुए नजर आ रही हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने एक नोट भी लिखा है।

    इसमें उन्होंने लिखा 'किसी भी नई मां को पता होगा कि वो अपने नवजात शिशु को शांति और खुशी की भावना के साथ घंटों तक निहार सकती है। मैं अलग नहीं हूं और मुझे यकीन है कि दुनिया भर की कई माताओं की तरह, जब हम अपने बच्चे को देखते हैं, तो जो भावना महसूस होती है, वह अब लगातार भयानक विचारों से प्रभावित होती है, जिन्हें नजर अंदाज करना मुश्किल होता है।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Swara Bhasker (@reallyswara)

    इसके आगे एक्ट्रेस ने लिखा 'मैं अपनी बच्ची के सोते हुए शांतिपूर्ण चेहरे को देखती रहती हूं और सोचती हूं कि अगर वह गाजा में पैदा हुई होती, तो मैं उसकी रक्षा कैसे करती। प्रार्थना कर रही हूं कि वह कभी भी ऐसी किसी स्थिति में न फंसे और फिर सोच रही हूं कि वह किस आशीर्वाद के साथ पैदा हुई है। इसके साथ ही गाजा के बच्चे किस अभिशाप के साथ पैदा हुए हैं, जिन्हें हर रोज कैद के आसमान के नीचे मारा जा रहा है।

    इसके साथ एक्ट्रेस ने आखिर में लिखा 'किसी ऐसे ईश्वर से प्रार्थना करना जो सुनेगा, गाजा के बच्चों का दुख, दर्द और उन्हें मृत्यु से बचाएगा, क्योंकि संसार उनकी रक्षा नहीं करेगा।

    यह भी पढ़ें: Swara Bhaskar Daughter: स्वरा भास्कर ने मनाई बेटी राबिया की छठी, सोशल मीडिया शेयर की तस्वीरें