यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Swara Bhaskar Daughter: स्वरा भास्कर ने मनाई बेटी राबिया की छठी, सोशल मीडिया शेयर की तस्वीरें
Swara Bhaskar Baby Girl स्वरा भास्कर और फहाद अहमद ने कुछ दिनों पहले ही अपनी बेटी का दुनिया में स्वागत किया है। इसकी जानकारी खुद एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर ...और पढ़ें

HighLights
- स्वरा भास्कर ने मनाई बेटी की छठी
- सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें
- पिता फहाद के हाथ में दिखी राबिया रमा अहमद
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Swara Bhaskar Baby Girl: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) ने कुछ समय पहले ही बेटी को जन्म दिया है। अब वह अपनी इस नई जर्नी को एन्जॉय कर रही हैं। उनकी बेटी अब छह दिन की हो गई है। ऐसे में उन्होंने अपनी बेटी की छठी मनाई है, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
स्वरा भास्कर ने शेयर की बेटी की छठी की तस्वीरें
स्वरा भास्कर दमदार अभिनय के साथ-साथ अपने बेबाक अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। एक्ट्रेस पिछले लंबे समय से अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में बनी हुई थीं। अब कुछ दिनों पहले ही उन्होंने और पति फहाद अहमद ने अपने पहले बच्चे का दुनिया में स्वागत किया है। आज यानी 30 सितंबर को स्वरा भास्कर और फहाद अहमद अपनी बेटी का छठी फंक्शन मना रहे हैं। इसकी कुछ तस्वीरें स्वरा ने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।
यह भी पढ़ें: Swara Bhasker Baby Bump: मम्मी बनने जा रहीं स्वरा भास्कर, एयरपोर्ट पर शॉर्ट ड्रेस में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
पहली तस्वीर में देखा जा सकता है कि दोनों अपनी बेटी को गोद में लेकर प्यार से देखते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा है 'राबिया रमा अहमद की छठी'। दूसरी और तीसरी फोटो में दोनों की फैमिली दिखाई दे रही है। वहीं, लास्ट फोटो में स्वरा भास्कर और फहाद अहमद के पिता नजर आ रहे हैं।

25 सितंबर को शेयर की थी खुशखबरी
स्वरा भास्कर ने 25 सितंबर को इंस्टाग्राम पर बेटी संग कुछ तस्वीरें शेयर कर फैंस के साथ यह गुड न्यूज साझा की थी। इसके साथ ही उन्होंने बताया था कि राबिया का जन्म 23 सितंबर, 2023 को हुआ है।
खबरें और भी
इसी साल हुई थी शादी
स्वरा भास्कर और फहाद अहमद की शादी इसी साल हुई थी। दोनों ने कोर्ट मैरिज कर हर किसी को हैरान कर दिया था। स्वरा-फहाद ने 6 जनवरी को ही रजिस्ट्रेशन करा लिया था और इसका खुलासा लगभग 40 दिन बाद किया था। स्वरा और फहाद दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत 2020 में हुई, जब स्वरा दिल्ली में एक रैली को संबोधित कर रही थीं और उसी रैली में फहाद अहमद भी मौजूद थे।