विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Swara Bhaskar ने पद्मावत के 'जौहर' सीन की 'रेप सर्वाइवर' से की तुलना, लोग बोले-' ये राजपूत महिलाओं का अपमान है'

Published: Tue, 01 Sep 2026 10:55 PM (IST)

स्वरा भास्कर ने 'पद्मावत' में दीपिका पादुकोण के 'जौहर' सीन को कायर बताते हुए उसकी तुलना 'रेप' सर्वाइवर से की, ...और पढ़ें

पद्मावत के जौहर सीन पर स्वरा भास्कर का विवादित बयान/ फोटो- इंस्टाग्राम

पद्मावत के जौहर सीन पर स्वरा भास्कर का विवादित बयान/ फोटो- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. स्वरा भास्कर ने 'पद्मावत' के जौहर सीन पर सवाल उठाए

  2. जौहर प्रथा को रेप सर्वाइवर से तुलना कर विवाद खड़ा किया

  3. सोशल मीडिया पर राजपूत महिलाओं के अपमान का आरोप लगा

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) सोशल मीडिया एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं, जिसकी वजह से उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में अभिनेत्री ने ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पद्मावत' में दिखाए गए 'जौहर प्रथा' सीन को लेकर संजय लीला भंसाली को एक ओपन लैटर लिखा।

इतना ही नहीं, एक्ट्रेस ने दिल्ली में एक इवेंट अटेंड करने के दौरान फिल्म में दिखाए गए 'जौहर' सीक्वेंस पर चिंता जाहिर की। क्यों एक बार फिर से विवादों में घिरी हैं स्वरा भास्कर, नीचे डिटेल में पढ़ें पूरा मामला।

स्वरा बोलीं- 'पद्मावत मुझे क्या संदेश दे रही हैं'

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, स्वरा भास्कर ने संजय लीला भंसाली की साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'पद्मावत' पर सवाल उठाते हुए कहा, "मैं यह फिल्म देख रही थी और मैंने इसमें 800 महिलाओं को जौहर प्रथा निभाते हुए देखा। भगवान न करें कि अगर मेरे साथ कोई दुष्कर्म हुआ होता तो, यह फिल्म मुझे क्या मैसेज दे रही है? मूवी ये बता रही है कि मैं कायर हूं, क्योंकि मैंने अपनी इज्जत की रक्षा के लिए आत्महत्या जैसा कदम नहीं उठाया।"

Screenshot 2026-09-01 224822

क्या एक लड़की जन्म लेने के योग्य नहीं है?

स्वरा भास्कर ने फिल्म 'पद्मावत' के उस सीन के बारे में बात की, जहां एक प्रेग्नेंट महिला आत्मदाह कर रही है। एक्ट्रेस ने कहा कि उस सीन ने उन्हें इतना गुस्सा दिलाया कि उनके मुंह से 'छी' तक निकल गया। एक्ट्रेस ने कहा, "तो आप ये कहना चाहते हैं कि गर्भ में पल रही एक लड़की भी हो सकती है, जिसे पैदा होने का हक ही नहीं है, क्योंकि उसके साथ एक मुस्लिम द्वारा दुष्कर्म हो सकता है।"

Screenshot 2026-09-01 224958

स्वरा ने बताया कि उन्होंने फिल्म देखने के तुरंत बाद भंसाली को ओपन लैटर नहीं लिखा था, बल्कि उन्होंने पांच दिन तक इंतजार किया था कि शायद वो जिस बारे में सोच रही हैं। वह बदल जाए। स्वरा के मुताबिक, उनका लैटर लिखने के पीछे का मकसद ये था कि वह ये बताना चाहती थीं कि महिलाएं अपने प्राइवेट पार्ट्स से कहीं अधिक हैं।

सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल हुईं स्वरा भास्कर

स्वरा भास्कर के इस बयान को सुनने के बाद सोशल मीडिया पर कई यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा है। लोग एक्ट्रेस के बयान को जौहर और इससे जुड़ी महिलाओं का अपमान बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "इन्होंने अपने बयान से सभी हिंदू महिलाओं का अपमान किया है। खास तौर पर राजपूत महिलाओं के सम्मान और उनकी गरिमा का।"

Screenshot 2026-09-01 225111

लगातार मिल रही ट्रोलिंग पर स्वरा भास्कर ने खुद रिएक्ट करते हुए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, "यह बेहद चौंकाने वाली बात है कि लोग इस बात से ही इतना ट्रिगर हो गए हैं कि जिनके साथ दुष्कर्म हुआ है, उन्हें भी जीने का पूरा अधिकार है।"

यह भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा की आलोचना करने वाले ट्वीट को Swara Bhaskar ने बताया फर्जी, कहा- 'मैं खुद विवाद खड़ा कर...'

यह भी पढ़ें- 'मुस्लिम या तो आतंकवादी या फिर गैंगस्टर...', Dhurandhar देख आदित्य धर पर भड़कीं स्वरा भास्कर की मां!