यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Taapsee Pannu को पति मैथियास बो से नहीं हुआ था 'पहली नजर का प्यार', बोलीं- 'मैंने कई लोगों को डेट किया लेकिन...'
Taapsee Pannu ने इसी साल मार्च महीने में पूर्व बैडमिंट प्लेयर मैथियास बो से शादी रचाई थी। अब अभिनेत्री ने बताया कि उन्हें मैथियास से कैसे प्यार हुआ था ...और पढ़ें

HighLights
- तापसी पन्नू ने मैथियास बो संग रिलेशनशिप पर तोड़ी चुप्पी
- ऐसे शुरू हुई थी तापसी पन्नू और मैथियास की लव स्टोरी
- मैथियास बो से तापसी पन्नू को नहीं हुआ था पहली नजर का प्यार
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखने वालीं तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) ने इसी साल मार्च में उदयपुर में गुपचुप तरीके से लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड मैथियास बो (Mathias Boe) के साथ शादी रचाई थी। शादी के बाद तापसी ने मैथियास के साथ अपनी प्यारी लव स्टोरी बताई है।
तापसी पन्नू और मैथियास बो ने शादी से पहले एक-दूसरे को करीब एक दशक तक डेट किया है। मगर मजाल है कि एक्ट्रेस ने कभी अपने रिलेशनशिप के बारे में खुलकर बात की है। उन्होंने भले ही अपने रिलेशनशिप से इनकार नहीं किया, लेकिन कभी अपनी पर्सनल लाइफ पर ज्यादा चर्चा नहीं की।
मैथियास से तापसी को नहीं हुआ था पहली नजर का प्यार
एक हालिया इंटरव्यू में तापसी पन्नू ने कहा कि उनके दिल में स्पोर्ट्स पर्सन के लिए एक अलग जगह है, लेकिन ऐसा नहीं कि मैथियास से मिलते ही उन्हें पहली नजर में उनसे प्यार हो गया। कॉस्मोपॉलिटन इंडिया से बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा-
यह पहली नजर का प्यार नहीं था, कम से कम मेरे लिए तो नहीं। मुझे यह टेस्ट करने में समय लगा कि यह प्रैक्टिल है। मेरे लिए रिश्ते की साध्यता जरूरी है। मुझे वह पसंद थे और मैं उनका सम्मान करती थी। हम मिलते रहे और मैंने उनसे प्यार करने लगी। ऐसा नहीं है कि एक महीने में या फिर तुरंत मैं प्यार में पड़ गई। मैं कई बार इंटरव्यूज में कह चुकी हैं कि जब मैं उनसे मिली तो मुझे लगा कि मैं एक आदमी से मिली हूं।
यह भी पढ़ें- Taapsee Pannu ने कन्फर्म की Mathias Boe के साथ शादी, सीक्रेट वेडिंग करने की बताई असल वजह, कहा- 'मुझे चिंता...'
मैथियास से पहले कई लोगों को डेट कर चुकी हैं तापसी
'डंकी' एक्ट्रेस ने बताया कि भले वह कई लोगों को डेट कर चुकी हैं, लेकिन मैथियास जैसा कोई नहीं था। बकौल तापसी-
खबरें और भी
मैंने उनसे पहले बहुत से लड़कों को डेट किया था और अचानक मेरी मुलाकात एक ऐसे लड़के से हुई जो मुझे ऐसा नहीं लगा जैसे मैं पहले कभी किसी के साथ डेट पर गई थी। उसके साथ मुझे सिक्योरिटी और मैच्योरिटी की फीलिंग आई। उससे मिलकर मुझे ऐसा लगा, 'आखिरकार तुम्हें वह आदमी मिल गया।'
43 साल के मैथियास बो डेनमार्क के पूर्व बैडमिंटन प्लेयर हैं। वह यूरोपियन गेम्ज में गोल्ड मेडल जीत चुके हैं। वह अपनी टीम के लिए सिल्वर मेडल भी जीत चुके हैं।