Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Taapsee Pannu ने कन्फर्म की Mathias Boe के साथ शादी, सीक्रेट वेडिंग करने की बताई असल वजह, कहा- 'मुझे चिंता...'

    Updated: Wed, 10 Apr 2024 10:37 AM (GMT+05:30)

    Taapsee Pannu अपने प्रोजेक्ट्स से ज्यादा इन दिनों पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में हैं। एक्ट्रेस की मार्च महीने में गुपचुप शादी रचाने की खबरें सामने आ ...और पढ़ें

    तापसी पन्नू और मैथियास बो. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    तापसी पन्नू और मैथियास बो. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. तापसी पन्नू ने सीक्रेट वेडिंग पर तोड़ी चुप्पी
    2. मैथियस बो संग की शादी
    3. एक्ट्रेस ने बताया क्यों नहीं की थी शादी पर बात

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Taapsee Pannu Wedding: एक्ट्रेस तापसी पन्नू पिछले कई दिनों से अपनी शादी को लेकर लाइमलाइट का हिस्सा बनी हुई हैं। पिछले दिनों उनके लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड मैथियस बो (Mathias Boe) के साथ शादी करने की खबरें फैली थीं। हालांकि, एक्ट्रेस ने अभी तक सोशल मीडिया पर इस बात की कन्फर्मेशन नहीं की थी। अब तापसी ने फाइनली इस पर चुप्पी तोड़ी है।

    सीक्रेट वेडिंग पर तापसी पन्नू ने तोड़ी चुप्पी

    तापसी पन्नू की गिनती बॉलीवुड की बड़ी एक्ट्रेस में होती है। सिल्वर स्क्रीन हो या ओटीटी प्लेटफॉर्म, उनकी परफॉर्मेंस को हर मोर्चे पर सराहा गया है। ऐसी चर्चा है कि तापसी ने मार्च एंड में बैडमिंटन प्लेयर मैथियस बो (Mathias Boe) से प्राइवेट वेडिंग कर ली। एक वीडियो भी सामने आया, जो तापसी की शादी (Taapsee Pannu Wedding) का बताया जा रह था। इसका सच जानने के लिए उनका सोशल मीडिया भी खंगाला गया, लेकिन वहां कुछ नहीं मिला। अब एक्ट्रेस ने बताया है कि उन्होंने अपनी शादी क्यों छिपाई।

    तापसी ने कन्फर्म की शादी

    हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में तापसी पन्नू ने अपनी शादी कन्फर्म की है। उन्होंने कहा, ''मुझे नहीं पता है कि क्या मैं अपने निजी जीवन उस तरह से पब्लिक के बीच लाना चाहती हूं, जैसा कि होता है। मैंने ऐसी जिंदगी को जीना चुना है, मेरे पार्टनर और शादी में आए लोगों ने नहीं। मैं नहीं जानती कि चीजें शेयर करने पर मैं कैसा फील करूंगी, इसलिए मैंने इसे सिर्फ अपने तक रखा।''

    'नहीं चाहती थी जजमेंट'

    इसी के साथ एक्ट्रेस ने ये भी कन्फर्म किया कि शादी को प्राइवेट करने का उनका कोई इरादा नहीं था। उन्होंने कहा, ''जो मेरे करीबी हैं, जो सेलिब्रेशन का हिस्सा था, वो हमेशा से मेरे रिलेशन और इंटेंशन के बारे में जानते थे कि मैं कब और कैसे शादी करना चाहती हूं। मैं ऐसे ओकेजन पर किसी भी तरह की जजमेंट अवॉइड करना चाहती थी और अपने करीबियों के साथ रहना चाहती थी।''

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Movified (@movifiedbollywood)

    (तापसी की शादी से जुड़ा ये वीडिओ हुआ था वायरल)

    इसलिए नहीं की ऑफिशियल अनाउंसमेंट

    तापसी ने कहा कि शादी को पब्लिक अफेयर नहीं किया क्योंकि मुझे चिंता हो जाती कि लोग इसे कैसे देखेंगे। मैं सोचने लग जाती कि चीजें बाहर आने पर लोग इसे कैसे लेंगे। 

    कब शेयर करेंगी शादी की फोटो

    इस बात पर एक्ट्रेस ने कहा कि फिलहाल शादी की तस्वीरें शेयर करने का उनका कोई प्लान नहीं है। वह इसके लिए मेंटली तैयार नहीं हैं। अगर भविष्य में कभी लगा कि मुझे शेयर करना चाहिए या मैं कम्फर्टेबल हूं, तो मैं इसे शेयर करूंगी।

    यह भी पढ़ें: Janhvi Kapoor ने कन्फर्म किया शिखर पहाड़िया संग रिलेशन! 'मैदान' की स्क्रीनिंग में फ्लॉन्ट की ये स्पेशल चीज