Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    शादी की खबरों के बीच Taapsee Pannu ने किया पहला पोस्ट, रिंग फ्लॉन्ट कर कहा- यह रोमांस खत्म न हो...

    Updated: Fri, 29 Mar 2024 04:25 PM (GMT+05:30)

    Taapsee Pannu इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। कुछ दिनों पहले होली पर यह खबर आई कि उन्होंने मैथियास बो संग शादी रचा ...और पढ़ें

    शादी की खबरों के बीच तापसी ने किया पोस्ट (Photo Credit: Instagram)
    शादी की खबरों के बीच तापसी ने किया पोस्ट (Photo Credit: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर लाइमलाइट में बनी हुई हैं। होली पर उन्हें लेकर खबर आई थी कि एक्ट्रेस ने गुपचुप तरीके से मैथियास बो संग शादी रचा ली है। अब इन खबरों के बीच एक्ट्रेस ने पहली बार सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।

    सिर्फ इतना ही नहीं, तापसी पन्नू अपनी रिंग भी फ्लॉन्ट करते हुए दिखाई दे रही हैं। फैंस उन्हें उनके पोस्ट पर कमेंट करके शादी की बधाई दे रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: शादी की खबरों के बीच Taapsee Pannu की मांग में दिखा सिंदूर, 'पति' मैथियास बो के साथ खेली पहली होली; देखिए फोटो

    शादी की खबरों के बीच तापसी ने किया पोस्ट

    कुछ दिनों पहले तापसी पन्नू की होली खेलते हुए तस्वीरें भी वायरल हुई थीं। उन फोटोज में देखने को मिला था कि एक्ट्रेस ने अपने दोस्तों और पार्टनर मैथियास बो के साथ होली खेली है। इसके साथ ही एक फोटो में देखने को मिला कि एक्ट्रेस ने गुलाल से अपनी मांग भरी है और मैथियास भी लाल गुलाल से सने हुए हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Taapsee Pannu (@taapsee)

    अब खुद एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शुक्रवार को एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट के साथ उन्होंने अपने सीक्रेट वेडिंग पर तो कोई रिएक्शन नहीं दिया है, लेकिन फैंस को उलझन में जरूर डाल दिया है। अपने लेटेस्ट पोस्ट में एक्ट्रेस ब्लैक लॉन्ग कोट के साथ साड़ी कैरी करते हुए दिखाई दे रही हैं।

    तापसी ने रिंग की फ्लॉन्ट

    इन फोटोज में एक्ट्रेस अलग-अलग पोज देते हुए नजर आ रही हैं। एक तस्वीर में तो तापसी अपनी रिंग भी फ्लॉन्ट करती दिखाई दे हैं। इन फोटोज के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा कि उम्मीद करती हूं साड़ी के साथ ये रोमांस कभी खत्म नहीं होगा।

    खबरें और भी

    फैंस ने दिए रिएक्शन

    इन फोटोज को देखने के बाद फैंस अपने-अपने रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं। कुछ लोग उन्हें शादी की बधाई दे रहे हैं, तो कुछ उनसे उनकी शादी की तस्वीरें अपलोड करने के लिए कह रहे हैं। इसके साथ ही कुछ लोग तापसी से मैथियास बो के बारे में पूछ रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: Taapsee Pannu ने दिखाया हल्दी ग्लो, शादी की खबरों पर बोलीं- 'अपने प्रिंस को पाने से पहले कई मेंढकों को किया किस'