विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Taapsee Pannu ने दिखाया हल्दी ग्लो, शादी की खबरों पर बोलीं- 'अपने प्रिंस को पाने से पहले कई मेंढकों को किया किस'

Published: Tue, 12 Mar 2024 10:57 AM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू जल्द ही दुल्हनिया बनने वाली हैं। तमाम एक्ट्रेस की शादी की खबरों के बीच उनकी भी ...और पढ़ें

मैथियास बो और तापसी पन्नू. फोटो क्रेडिट- तापसी पन्नू इंस्टाग्राम
मैथियास बो और तापसी पन्नू. फोटो क्रेडिट- तापसी पन्नू इंस्टाग्राम

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Taapsee Pannu Wedding: बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा तापसी पन्नू पिछले कई दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस इसी महीने शादी कर रही हैं। वह किससे शादी करेंगी, इसकी जानकारी तो सामने आ गई है, लेकिन वह कब शादी करेंगी, इस सवाल पर अब एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ी है। 

शादी को लेकर बोलीं तापसी

टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, तापसी ने अपनी शादी से जुड़ी खबरों पर चुप्पी तोड़ी। उन्होंने काफी कुछ ऐसा कहा, जिसे सुन आपके कान खड़े हो सकते हैं। एक्ट्रेस ने ये क्लियर किया कि उन्हें पसंद नहीं आ रहा कि बार-बार उनकी शादी से जुड़ा सवाल उनसे पूछा जाए। 'पिंक' एक्ट्रेस ने कहा कि जब समय आएगा, तो वह ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर देंगी। वहीं, इस बीच एक्ट्रेस ने हल्दी सेरेमनी से एक फोटो शेयर की है, जो वायरल हो रही है।

एक साल में ही करने वाली थीं शादी

तापसी पन्नू और मैथियास बो पिछले 10 साल से रिलेशन में हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि मैथियास के साथ रिलेशन में आने के एक साल के अंदर वह उनसे शादी करने के लिए श्योर थीं। मैं अपने रिलेशन को लेकर हॉनेस्ट हूं। जब कभी हम शादी के बंधन में बंधेंगे, इस बारे में सबको पता होगा।

'कई मेंढकों को किया किस'

तापसी ने ये भी बताया कि अपने प्रिंस तक पहुंचने से पहले उन्हें कई मेंढकों को किस करना पड़ा। एक्ट्रेस ने कहा, ''प्रिंस तक पहुंचने से पहले मुझे कई मेंढकों को चूमना पड़ा। लेकिन आखिरकार जब मैं बड़ी हुई और जब मैंने काम शुरू किया, तो यह वही आदमी था क्योंकि वह लड़का नहीं आदमी थी। इन दोनों बातों में बहुत बड़ा अंतर है।''

तापसी पन्नू वर्कफ्रंट

एक्ट्रेस की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें, तो नेटफ्लिक्स पर 'फर आई हसीन दिलरुबा' रिलीज होने वाली है। यह मूवी विक्रांत मेसी और सनी कौशल के साथ होगी।

यह भी पढ़ें: Munawar Faruqui की एक्स Ayesha Khan का इस एक्टर पर आया दिल, बाहों में बाहें डाले हुईं रोमांटिक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।