Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vikrant Massey: विक्रांत मैसी ने बेटे वरदान की परवरिश को लेकर कही बड़ी बात, बोले- 'मैं चाहता हूं कि मेरा बच्चा...'

    Updated: Mon, 04 Mar 2024 07:50 PM (GMT+05:30)

    विक्रांत मैसी बॉलीवुड के उम्दा कलाकरों में से एक हैं। फिलहाल एक्टर अपनी फिल्म 12वीं फेल की सफलता और पिता बनने के फेज को एन्जॉय कर रहे हैं। अब एक इंटर ...और पढ़ें

    12वीं फेल एक्टर विक्रांत मैसी (Photo Credit: Instagram)
    12वीं फेल एक्टर विक्रांत मैसी (Photo Credit: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। विक्रांत मैसी '12वीं फेल' की सफलता के बाद अब जल्द 'फिर आई हसीन दिलरुबा' में नजर आने वाले हैं। विक्रांत हाल ही में पिता भी बने हैं। उन्होंने और शीतल ठाकुर ने हाल ही में अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है और इस समय एक्टर अपने पिता बनने के फेज को एन्जॉय कर रहे हैं।

    अब जीक्यू इंडिया के साथ एक इंटरव्यू में विक्रांत ने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी कई बातें शेयर की हैं। इसी इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया कि कैसे वह अपने बेटे को वर्तमान सामाजिक माहौल में बड़ा करने की योजना बना रहे हैं। तो चलिए जानते हैं विक्रांत ने क्या कहा।

    यह भी पढ़ें: 12th Fail के बाद एकता कपूर की फिल्म में Vikrant Massey की एंट्री, इस सच्ची घटना से प्रेरित 'द साबरमती रिपोर्ट'

    योजना बनाने का कोई मतलब नहीं

    जीक्यू इंडिया के साथ एक इंटरव्यू में विक्रांत मैसी ने कहा, 'मैं हर दिन को वैसे ही लेना चाहता हूं, जैसे वह आता है। मैं फुर्तीला होना चाहता हूं और अपने पैरों पर खड़ा होकर सोचना चाहता हूं, ताकि मैं अनुकूलन कर सकूं। जिस गति से दुनिया बदल रही है वह हममें से ज्यादातर लोगों की समझ से भी तेज है। इसलिए आगे की योजना बनाने का कोई मतलब नहीं है। प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि मेरा बच्चा स्वस्थ है'।

    जीवन की सबसे अच्छी भूमिका

    जब एक्टर से पूछा गया कि पिता बनने के बाद उन्हें कैसा लग रहा है, तो उन्होंने कहा, 'यह मेरे लाइफ की सबसे अच्छी भूमिका है। एक ऐसी भूमिका जो जीवन भर चलने वाली है और जिसका मैं सबसे अधिक इंतजार कर रहा था'।

    खबरें और भी

    बेटे की दिखाई थी पहली झलक

    विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर ने 7 फरवरी को अपने पहले बच्चे का दुनिया में स्वागत किया। बेटे के जन्म के लगभग 16 दिन बाद विक्रांत और शीतल ने अपने फैंस को लाडले की पहली झलक भी दिखाई थी। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने अपने बेटे का नाम वरदान रखा है।

    यह भी पढ़ें: Vikrant Massey ने यूं किया था बेटे वरदान का स्वागत, मम्मी Sheetal Thakur ने दिखाई बेटे के कमरे की झलक