Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vikrant Massey और शीतल ठाकुर ने दिखाई बेटे की पहली झलक, लाडले का रखा ये नाम

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Fri, 23 Feb 2024 11:02 PM (IST)

    Vikrant Massey और Sheetal Thakur इन दिनों अपने पेरेंटहुड को एन्जॉय कर रहे हैं। इस कपल ने हाल ही में अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। बेटे के जन्म के ...और पढ़ें

    विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर (Photo Credit: Instagram)
    विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर (Photo Credit: Instagram)

    HighLights

    1. विक्रांत मैसी ने दिखाई बेटे की झलक
    2. पोस्ट शेयर कर नाम भी किया रिवील
    3. 7 फरवरी को किया था बेटे का स्वागत

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Vikrant Massey Sheetal Thakur Son: '12वीं फेल' एक्टर विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर ने इसी महीने 7 फरवरी को अपने पहले बच्चे का दुनिया में स्वागत किया है। इस बात की जानकारी खुद एक्टर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके दी थी।

    इस न्यूज के आने के बाद सेलेब्स से लेकर फैंस तक ने उन्हें बधाई दी थी। अब बेटे के जन्म के 16 दिन बाद विक्रांत और शीतल ने अपने फैंस को लाडले की पहली झलक दिखा दी है और साथ ही उसका नाम भी रिवील कर दिया है।

    यह भी पढ़ें: Vikrant Massey की पत्नी शीतल अस्पताल से हुईं डिस्चार्ज, '12th फेल' एक्टर ने बेटे की फोटो लेने से किया मना

    बेटे की दिखाई पहली झलक

    विक्रांत मैसी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर शीतल ठाकुर और अपने बेटे के साथ बेहद प्यारी सी एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में शीतल बेटे को गोद में लिए नजर आ रही हैं। वहीं, विक्रांत उसे निहारते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, तस्वीर में बेटे का चेहरा साफ नहीं दिख रहा है, लेकिन दोनों स्टार्स के चेहरे पर खुशी साफ देखने को मिल रही है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Vikrant Massey (@vikrantmassey)

    क्या रखा बेटे का नाम

    विक्रांत ने इस पोस्ट में एक और तस्वीर शेयर की है, जिसमें उन्होंने बेटे का नाम भी रिवील कर दिया है। विक्रांत और शीतल ने अपने बेबी बॉय का नाम 'वरदान' रखा है। एक्टर ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'किसी आशीर्वाद से कम नहीं, हमने उसका नाम वरदान रखा'।

    खबरें और भी

    विक्रांत मैसी का वर्क फ्रंट

    विक्रांत मैसी के वर्क फ्रंट की बात करें, तो वह हाल ही में विधु विनोद चोपड़ा की '12वीं फेल' में नजर आए थे। इस फिल्म के लिए विक्रांत मैसी को काफी तारीफें भी मिली थीं। इसके साथ ही इस मूवी ने कई फिल्मफेयर अवॉर्ड भी अपने नाम किए। वहीं, अब विक्रांत जल्द राजकुमार हिरानी के साथ अपने अगले प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, जो कि एक वेब सीरीज होने वाली है।

    यह भी पढ़ें: Vikrant Massey-Sheetal Thakur Baby: विक्रांत मैसी के घर गूंजी किलकारी, शीतल ठाकुर ने बेटे को दिया जन्म