Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vikrant Massey ने यूं किया था बेटे वरदान का स्वागत, मम्मी Sheetal Thakur ने दिखाई बेटे के कमरे की झलक

    Updated: Sun, 25 Feb 2024 05:14 PM (IST)

    Sheetal Thakur And Vikrant Massey शीतल ठाकुर ( Sheetal Thakur) 7 फरवरी को बेटे वरदान को जन्म दिॉया था । इसकी जानकारी एक्टर विक्रांत मैसी ( Vikrant Ma ...और पढ़ें

    शीतल ठाकुर और विक्रांत मैसी (Photo Credit Instagram)
    शीतल ठाकुर और विक्रांत मैसी (Photo Credit Instagram)

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Sheetal Thakur And Vikrant Massey: बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) और एक्ट्रेस  शीतल ठाकुर (Sheetal Thakur) 7 फरवरी को बेटे वरदान के मां-पिता बनें। अभिनेता ने पोस्ट कर खुशखबरी फैंस के साथ साझा की थी।

    वहीं शुक्रवार को कपल ने बेटे की फोटो शेयर कर उनके नाम की घोषणा की थी। वहीं रविवार को एक्ट्रेस ने अपने 'बॉय मॉम युग' की एक झलक सोशल मीडिया पर साझा की है।

    यह भी पढ़ें- जब ‘12th Fail’ एक्टर Vikrant Massey के पास नहीं थे ऑडिशन के लिए पैसे, महीनों तक पत्नी ने उठाया था खर्च

    कैसे हुआ था शीतल का वेलकम  

    शेयर की कई फोटोज में देख सकते हैं कि कपल ने अपने पूरे घर को ब्लू कलर की चीजों से डेकोरेट किया हुआ है। चारों तरह ब्लू कलर के बेबी बैलून और टॉयज लगे हुए नजर आ रहे हैं। तो वहीं एक कार्ड पर लिखा हुआ है, जहां बहुत प्यार है वहां हमेशा चमत्कार होते हैं। तीसरी फोटो में कपल का लिविंग रूम देखने को मिल रहा है, जिसे ब्लू कलर के फूलों से सजा हुआ है। 

    वरदान का कमरा 

    शीतल ने आखिर में अपने लाडले बेटे की कमरे की एक झलक भी शेयर की है। हालांकि, वरदान के कमरे का नजारा बाहर से ही दिखाया गया है, अभी तक कपल ने अंदर का नजारा नहीं दिखाया। एक्ट्रेस ने फोटोज के कैप्शन में लिखा,- मेरे बॉय मॉम युग में। 

    विक्रांत और शीतल लव-स्टोरी

    विक्रांत और शीतल की लव स्टोरी का बात करे तो साल 2015 में आई वेब सीरीज 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल' के सेट पर शुरू हुई थी। इसके बाद दोनों ने सालों तक एक-दूसरे को डेट किया और 19 फरवरी 2022 में शादी की।

    खबरें और भी

    इन फिल्मों में नजर आएंगे विक्रांत

    विक्रांत के वर्कफ्रंट की बात करे तो हाल ही 12वीं फेल नजर आए थे, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। फिल्म में उन्होंने मनोज शर्मा की भूमिका निभाई और इसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला। अब जल्द यार जिगरी, सेक्टर 36 और फिर आई हसीं दिलरुबा में नजर आएंगे।

    यह भी पढ़ें-  Vikrant Massey के भाई ने 17 साल की उम्र में अपनाया था इस्लाम धर्म, पिता ने कहा-'बेटा अगर तू...'