विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

TMKOC: तारक मेहता में बहुत जल्द नई दयाबेन की होगी एंट्री? इस टीवी एक्ट्रेस के ऑडिशन को किया गया पसंद

Published: Sun, 30 Mar 2025 02:42 PM (IST)

टीवी का पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा सालों से फैंस के दिलों पर राज कर रहा है। काफी ...और पढ़ें

दिशा वकानी को इस एक्ट्रेस ने किया रिप्लेस (Photo: Instagram)
दिशा वकानी को इस एक्ट्रेस ने किया रिप्लेस (Photo: Instagram)

HighLights

  1. असित मोदी को पसंद आया ऑडिशन
  2. 7 साल पहले दिशा ने छोड़ा शो
  3. इस एक्ट्रेस के नाम पर बनी बात?

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टीवी का पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka) पिछले कुछ दिनों से चर्चा में है। काफी समय से ये शो बिना दयाबेन के ही चल रहा था। फिर खबर आई कि मेकर्स नए दयाबेन की तलाश में हैं। अब लग रहा है कि उनकी ये तलाश पूरी हो गई है।

शो पर वापसी नहीं करेंगी दिशा वकानी? 

जी हां, शो के लिए नई दयाबेन को फाइनल कर लिया गया है। जी हां, असित कुमार मोदी द्वारा यह पुष्टि करने के महीनों बाद कि उनकी कोशिशों के बावजूद दिशा वकानी TMKOC में वापस नहीं आएंगी, अब खबर है कि नई दयाबेन मिल गई हैं। इतना ही नहीं, इस नई अभिनेत्री के साथ मॉक शूट भी शुरू हो गया है।

यह भी पढ़ें: Taarak Mehta के सेट पर होगी Disha Vakani की वापसी? असित मोदी बोले- 'मैं उन्हें बहुत मिस करता हूं'

पसंद आ रहे कई ऑडिशन

असित मोदी काफी लंबे समय से एक नई दयाबेन की तलाश में थे, और हाल ही में, एक ऑडिशन ने उन्हें काफी ज्यादा पसंद भी आया है। कई एक्ट्रेसेज के साथ मॉक शूट चल रहे हैं। न्यूज 18 की रिपोर्ट के अनुसार लगभग एक सप्ताह से ये एक्ट्रेस उनके साथ शूट कर रही है। इस वजह से निश्चित रूप से लग रहा है कि दिशा वकानी की वापसी के दरवाजे अब बंद हो गए हैं। इस बीच काजल पिसल की दयाबेन के लुक में फोटो काफी वायरल हो रही है जिसमें वो दयाबेन के गेटअप में नजर आ रही हैं। फैंस के मुताबिक काजल नई दयाबेन हो सकती हैं।

सात साल पहले छोड़ा था शो

हर कोई इस बात से सहमत होगा कि अपने समय में तारक मेहता का उल्टा चश्मा एक बेहतरीन शो था। दिशा वकानी ने लगभग 7 साल पहले साल 2018 में शो छोड़ दिया था। तब से असित कुमार मोदी उनकी वापसी का इंतजार कर रहे थे। हालांकि दिशा वकानी अब मां बन चुकी हैं और उन्होंने जिंदगी का एक नया अध्याय शुरू कर दिया है। इस हिसाब से उनकी वापसी अब लगभग नामुमकिन है। मेकर्स ने आखिरकार उन्हें जाने देने और शो में एक नई दयाबेन लाने का दबाव महसूस किया। उन्होंने इस बारे में बात करते हुए कहा था कि अगर दिशा वापस नहीं लौटती हैं तो उन्हें एक नई दयाबेन लानी होगी।

टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार दयाबेन के अलावा अन्य कैरेक्टर्स के लिए भी ऑडिशन चल रहा है। इसलिए,न सिर्फ दयाबेन को TMKOC में फिर से पेश किया जाएगा,बल्कि नए किरदार भी जोड़े जाएंगे। इन कलाकारों को एक महीने से भी कम समय में शो में पेश किए जाने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें:  TMKOC: बीते 16 सालों में इतनी बदल गई तारक मेहता की स्टार कास्ट, गोली के अलावा इन एक्टर्स ने शो को कहा अलविदा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।