Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कब शुरू हुआ था भारतीय टेलीविजन का पहला सेलिब्रिटी टॉक शो, इस फेमस एक्ट्रेस ने किया था होस्ट

    Updated: Fri, 05 Apr 2024 10:31 PM (IST)

    आजकल टीवी और सोशल मीडिया पर ऐसे कई टॉक शो आते हैं जिसमें स्टार्स होस्ट के साथ अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल से जुड़े अनसुने किस्से शेयर करते हैं। लेकिन क्या ...और पढ़ें

    भारतीय टेलीविजन का पहला सेलिब्रिटी टॉक शो (Photo Credit: X)
    भारतीय टेलीविजन का पहला सेलिब्रिटी टॉक शो (Photo Credit: X)

    HighLights

    1. कब शुरू हुआ भारतीय टेलीविजन का पहला सेलिब्रिटी टॉक शो
    2. किसने होस्ट किया था यह टॉक शो
    3. कई हस्तियों के लिए थे इंटरव्यू

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड सेलेब्स की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ काफी अलग-अलग होती हैं। ऐसे में उनके फैंस भी अपने पसंदीदा स्टार्स के बारे में काफी कुछ जानना चाहते हैं। वहीं, आजकल स्टार्स सोशल मीडिया के अलावा भी कई टॉक शो में अपनी लाइफ से जुड़ी बातें और अनसुने किस्से शेयर करते हुए नजर आते हैं।

    ये टॉक शो टीवी और ओटीटी के साथ-साथ यूट्यूब पर भी देखने को मिलते हैं, जिसे हम पॉडकास्ट कहते हैं। इनमें फिल्म और अन्य इंडस्ट्री के चर्चित लोगों को बुलाकर उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी बातें की जाती हैं।

    यह भी पढ़ें: आखिरी दिनों में Suchitra Sen से मिलना चाहते थे Uttam Kumar, अधूरी रह गई ख्वाहिश

    यह बातचीत कुछ इस तरह से होती है, जो दर्शकों को रोमांचित करने का काम भी करती हैं, लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि भारतीय टेलीविजन का पहला सेलिब्रिटी टॉक शो कौन सा था और यह कब से लेकर कब तक चला था। साथ ही इसे किसने होस्ट किया था, चलिए जानते हैं इसके बारे में सबकुछ।

    भारतीय टेलीविजन का पहला सेलिब्रिटी टॉक शो

    पहले 'रेंडेजवस विद सिमी गरेवाल' और आज के समय में 'कॉफी विद करण', 'देसी वाइब्स विद शहनाज गिल', यूट्यूब पर सिद्धार्थ कन्नन समेत कई तरह के टॉक शो मौजूद हैं, लेकिन भारतीय टेलीविजन का पहला सेलिब्रिटी टॉक शो साल 1972 में शुरू हुआ था। इस शो का नाम 'फूल खिले हैं गुलशन गुलशन' था, जो दूरदर्शन पर आया करता था। बता दें कि यह नाम फूल खिले हैं गुलशन गुलशन गाने से लिया गया था।

    खबरें और भी

    कौन करता था इसे होस्ट

    इस शो को होस्ट अभिनेत्री-यूट्यूबर तबस्सुम गोविल किया करती थीं। उस समय इस शो ने एक्ट्रेस को काफी फेम भी दिया था। सिर्फ इतना ही नहीं, उस दौर में इस शो को लोगों ने काफी पसंद भी किया था और आलम ये था कि टीवी पर यह शो एक या दो साल नहीं, बल्कि 1972 से 1993 तक 21 सालों तक चला था।

    कई हस्तियों के लिए थे इंटरव्यू

    तबस्सुम गोविल में अपने इस शो में कई फिल्म और टीवी हस्तियों के इंटरव्यू लिए थे। एचटी की एक रिपोर्ट के अनुसार, तबस्सुम ने बताया था कि उन्होंने उस दौर में सिर्फ अभिनेता राज कपूर और हास्य अभिनेता देवेन वर्मा, उस पीढ़ी के सिर्फ दो ऐसे सेलिब्रिटी थे, जिनका उन्होंने अपने शो में इंटरव्यू नहीं लिया था।

    यह भी पढ़ें: 'इमली का बूटा' गाने में इस बात से चिढ़कर राजकुमार ने दिलीप कुमार की आंखों में डाल दिया था रंग