Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ajay Devgn के साथ तब्बू एक बार फिर आएंगी नजर, रोमांटिक थ्रिलर का निर्देशन करेंगे नीरज पांडे

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Wed, 18 Jan 2023 03:52 PM (IST)

    Ajay Devgn And Tabu Film अजय देवगन की फिल्म भोला में तब्बू की भी अहम भूमिका होगी। इस बात की जानकारी फिल्म से जुड़ी दो फोटोज शेयर की गई है। इसमें तब्बू ...और पढ़ें

    Ajay Devgn And Tabu Film: अजय देवगन फिल्म कलाकार है।
    Ajay Devgn And Tabu Film: अजय देवगन फिल्म कलाकार है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Ajay Devgn And Tabu Film: अजय देवगन और तब्बू को हाल ही में दृश्यम 2 में देखा गया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा व्यापार कर रही थी। अब दोनों को जल्द फिल्म भोला में साथ देखा जाएगा। इस फिल्म का निर्देशन नीरज पांडे कर रहे हैं।

    तब्बू और अजय देवगन बॉलीवुड के पसंदीदा कलाकारों में से एक हैं

    तब्बू और अजय देवगन बॉलीवुड के पसंदीदा कलाकारों में से एक हैं। दोनों ने कई फिल्मों में काम किया है। दोनों की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा व्यापार करती है। 2022 में आई फिल्म दृश्यम 2 ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ व्यापार किया है और अब अभिनेता अजय देवगन की नई फिल्म भोला 30 मार्च 2023 को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का निर्देशन भी उन्होंने किया है। हाल ही में उन्होंने फिल्म से जुड़ा एक लुक भी शेयर किया था। इसके साथ उन्होंने लिखा था, 'एक खाकी, सौ शैतान।'

    यह भी पढ़ें: Kiara Advani को सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ मिशन मजनू की स्क्रीनिंग पर किया गया स्पॉट, फोटो मांगने पर शरमाई

    नीरज पांडे की आगामी रोमांटिक थ्रिलर फिल्म में साथ नजर आएंगे

    2017 में रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म गोलमाल अगेन में अजय देवगन और तब्बू ने काम किया था। इसके बाद दोनों 2019 में आई फिल्म दे दे प्यार दे में नजर आए थे। अब खबर आई है कि अजय देवगन और तब्बू एक बार फिर साथ काम कर रहे हैं। दोनों नीरज पांडे की आगामी रोमांटिक थ्रिलर फिल्म में साथ नजर आएंगे।

    यह भी पढ़ें: Tamannaah Bhatia के साथ अफेयर की खबरों पर बोले विजय वर्मा, 'लंच डेट' का किया खुलासा

    भोला में जिम्मी शेरगिल और सईं मांजरेकर की भी अहम भूमिका है

    नीरज पांडे तब्बू के साथ काम करने को लेकर उत्साहित है। दोनों एक-दूसरे के साथ पहली बार काम कर रहे है। भोला में जिम्मी शेरगिल और सईं मांजरेकर की भी अहम भूमिका है। अजय देवगन जल्द फिल्म मैदान में भी नजर आने वाले हैं। इसमें उनके अलावा और भी कई कलाकारों की अहम भूमिका है। सभी इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित है। अजय देवगन का अंदाज फैंस को काफी पसंद आता है। वह एक एक्शन हीरो के तौर पर भी फेमस है।

    खबरें और भी