यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Tamannah Bhatia-Vijay Varma Wedding: जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं तमन्ना और विजय? जानें कब होगी
Tamannah Bhatia And Vijay Varma Wedding तमन्ना भाटिया (Tamannah Bhatia) और विजय वर्मा (Vijay Varma) अब अपने रिश्ते को एक कदम और आगे लेकर जाना चाहते है ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Tamannah Bhatia And Vijay Varma Wedding: तमन्ना भाटिया (Tamannah Bhatia) और विजय वर्मा (Vijay Varma) की लव स्टोरी बॉलीवुड गलियारों में किसी से छुपी नहीं है। इतना ही नहीं इस कपल ने खुद एक इंटरव्यू में अपने प्यार का खुलासा किया। डेटिंग की खबरों के बाद अब इस कपल की शादी की खबर सामने आ रही है।
शादी के बंधन में बंधेंगे तमन्ना और विजय
तमन्ना भाटिया (Tamannah Bhatia) और विजय वर्मा (Vijay Varma) अब अपने रिश्ते को एक कदम और आगे लेकर जाना चाहते हैं। ऐसे में खबर है कि दोनों जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। पोर्टल तेलुगु सिनेमा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बॉलीवुड का ये नया लवबर्डस शादी करने के लिए तैयार हैं।
यह भी पढ़ें- Tamannaah -Vijay Relationship: विजय वर्मा ने तमन्ना भाटिया पर लुटाया प्यार, बोले-जिंदगी में बहुत लव है
इस रिपोर्ट में यह भी कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस के पेरेंट्स उनपर काफी दबाव बना रहे हैं। इसके साथ-साथ यह भी कहा जा रहा है कि तमन्ना ने इन दिनों कोई नई फिल्म साइन नहीं की है। ऐसे में उनकी शादी की खबर और भी पक्की मानी जा रही हैं। हालांकि, इस कपल की तरह से कई बयान सामने नहीं आया है। बीते दिनों एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में कहा था कि, जब किसी को भी शादी करनी हो तो उसे कर लेनी चाहिए। यह शादी एक बड़ी जिम्मेदारी है और इसमें बहुत मेहनत लगती है।
गोवा में पहली बार दोनों को किया गया था स्पॉट
बता दें, इस कपल की लव स्टोरी का खुलासा साल 2023 के न्यू ईयर के दौरान हुआ था। दोनों का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें गोवा में नया साल मना रहे थे। इतना ही नहीं इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे को किस भी किया था।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- तमन्ना भाटिया के साथ वेकेशन के सवाल पर भड़के विजय वर्मा! पैपराजी को गुस्से में कह डाली ये बात
'लस्ट स्टोरीज-2' से शुरू हुई थी लव स्टोरी
आपको बता दें, इन की लव स्टोरी की शुरुआत वेब सीरीज 'लस्ट स्टोरीज-2' के सेट पर हुई थी। इस सीरीज में दोनों पति-पत्नी के किरदार में नजर आए थे। इतना ही नहीं दोनों ने काफी बोल्ड सीन भी दिए थे, जिसकी चर्चा आज भी होती है।