Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    तमन्ना भाटिया के साथ वेकेशन के सवाल पर भड़के विजय वर्मा! पैपराजी को गुस्से में कह डाली ये बात

    By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
    Updated: Thu, 31 Aug 2023 08:53 PM (IST)

    Tamannaah Bhatia-Vijay Varma बी टाउन के नए कपल तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा का नाम आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा का विषय बनता है। इस बीच तमन्ना और वि ...और पढ़ें

    पैपराजी के सवाल पर विजय वर्मा को आया गुस्सा (Photo Credit-Twitter)
    पैपराजी के सवाल पर विजय वर्मा को आया गुस्सा (Photo Credit-Twitter)

    HighLights

    1. पैपराजी पर गुस्सा हुए विजय वर्मा
    2. तमन्ना भाटिया को डेट कर रहे हैं एक्टर
    3. लस्ट स्टोरी 2 में संग नजर आए तमन्ना-विजय

    नई दिल्ली जेएनएन: Vijay Varma Angery On Paparazzi: विजय वर्मा उन उभरते हुए कालाकरों में शुमार हैं, जो अपनी कमाल की एक्टिंग के लिए काफी जाने जाते हैं। आए दिन अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर इनका नाम काफी सुर्खिंया बटोरता है।

    एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया को डेट करने की वजह से विजय लाइमलाइट का हिस्सा बने हुए हैं। हाल ही में इस कपल को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया किया गया है। इस दौरान पैपराजी ने विजय वर्मा से कुछ ऐसा पूछ लिया है, जिसे सुनकर वह भड़क गए हैं।

    पैपराजी पर गुस्सा हुए विजय वर्मा

    31 अगस्त यानी आज विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया को मुंबई के एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। हालांकि ये दोनों अलग-अलग जगह से जाते हुए नजर आए। लेकिन तमन्ना की मालद्वीप ट्रिप की तस्वीरों को देखकर ये कयास लग रहे हैं कि विजय और तमन्ना दोनों एक साथ मालद्वीप में मौजूद थे।

    View this post on Instagram

    A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

    इस बीच विजय का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जिसे इंस्टेंट बॉलीवुड ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एयरपोर्ट पर पैपराजी ने विजय वर्मा से कहा है- ''मालद्वीप के समंदर में मजे लेकर आए हो।''

    View this post on Instagram

    A post shared by Netflix India (@netflix_in)

    इसको सुनते ही एक्टर का पारा चढ़ गया और उन्होंने फौरन पैपराजी को जवाब देते हुए कहा है- ''इस तरह की बातें नहीं कर।'' विजय के चेहरे के हाव-भाव से ये साफ पता चल रहा है कि वह पैपराजी की इस बात के काफी खफा हुए हैं।

    खबरें और भी

    विजय और तमन्ना बी टाउन के नए कपल

    इस साल न्यू ईयर के मौके पर विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया का एक किसिंग वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। तब से इन दोनों के रिश्ते को लेकर कयास लगने शुरू हो गए।

    लेकिन लस्ट स्टोरी 2 के प्रमोशन के दौरान दोनों के बयानों से ये साफ हो गया था कि विजय और तमन्ना एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। फैंस को भी बी टाउन का ये नया कपल काफी पसंद आया है।