यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
विजय वर्मा की इस खूबी पर आया Tamannaah Bhatia का 'दिल', कुछ दिन पहले ही किया हैं रिश्ते को ऑफिशियल
Tamannaah Bhatia Vijay Varma Lust Story 2 इस बीच वेब सीरीज लस्ट स्टोरी 2 में नीना गुप्ता तमन्ना भाटिया काजोल और विजय वर्मा की अहम भूमिका है। इसे लेकर ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Tamannaah Bhatia Vijay Varma Lust Story 2: विजय वर्मा इन दिनों तमन्ना भाटिया को डेट कर रहे हैं। दोनों जल्द लस्ट स्टोरी 2 में नजर आने वाले हैं। इस बीच, दोनों सोशल मीडिया पर अपने रिश्ते के कारण चर्चा में बने हुए हैं। अब एक्ट्रेस ने ब्वॉयफ्रेंड के साथ अपने रिश्ते पर बात की है। उन्होंने बताया है कि विजय की कौन सी बात क्वालिटी उन्हें सबसे ज्यादा पसंद है।
तमन्ना भाटिया व विजय वर्मा ने अपने रिश्ते को क्या सार्वजनिक कर दिया है?
एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा ने अपने रिश्ते को अब पब्लिक डोमेन में सार्वजनिक कर दिया है। दोनों के अफेयर की खबरें नए वर्ष की पार्टी के दौरान किस करने के बाद वायरल होना शुरू हुई थी। तमन्ना को विजय की एक क्वालिटी बहुत अच्छी लगती है।
तमन्ना भाटिया को विजय वर्मा की कौन-सी क्वालिटी बहुत अच्छी लगती है?
तमन्ना भाटिया ने जानकारी दी है कि उन्हें उनके ब्वॉयफ्रेंड के बारे में सब-कुछ अच्छा लगता है। अब उन्होंने आगे कहा है कि वह एक अच्छे व्यक्ति हैं। यह उनकी सबसे अच्छी बात है। जब उनसे पूछा गया है कि क्या कभी वह दो रिश्तों के बीच में फंसी है। इस पर उन्होंने कहा है,
"जब मैं किसी रिश्ते में होती हूं, तो मैं उसी व्यक्ति के साथ होती हूं। मैं अपने आपको उसे समर्पित कर देती हूं। मैं ऐसी ही हूं। चाहे फिर यह काम करें ना करें। यह हमारे रिश्ते का भाग्य होता है।"
जब उनसे शादी पर बात की गई, तब उन्होंने कहा,
"शादी के साथ ऐसा है कि आप पूरा परिवार पसंद करते हो। आप किसी परिवार के एक व्यक्ति को पसंद नहीं करते बल्कि पूरे परिवार का चयन करते हो। आप किस परिवार में जन्म लेते हो, यह आपके हाथ में नहीं होता है लेकिन आपका पार्टनर आपकी पसंद का होता है तो आप एक परिवार चुनते हो।"
विजय वर्मा ने तमन्ना भाटिया को लेकर क्या कहा था?
विजय वर्मा ने अपने रिश्ते पर भी बात की थी। उन्होंने तमन्ना भाटिया को लेकर कहा था कि दोनों एक-दूसरे को पसंद करते हैं। यह अच्छी बात है। दोनों ने अभी तक शादी को लेकर चुप्पी साध रखी है। फैंस को लगता है कि दोनों जल्द शादी कर सकते है।